

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के नेता तेजस्वी यादव के लिए सब कुछ करने वाले बयान का बिहार कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में राजद के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी बता दिया।
नीतीश कुमार ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो कुछ कर रहे है इसी के लिए (तेजस्वी ) के लिए कर रहे है हमको कुछ नहीं चाहिए। सीएम के इस बयान के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे। वहीं इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम एनडीए में थे उसी समय से तेजस्वी को हमलोगों ने मुख्यमंत्री मानकर चुनाव में उतारा था।
कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह से सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री ने भी बोल दिया है कि तेजस्वी के लिए सब कर रहे है इसपर अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह नया बयान तो है नहीं मुख्यमंत्री जी तो यह बात कई बार कह चुके हैं कि अब जो आगे चुनाव होगा वो तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे इसमें नई कौन सी बात है।
इसके बाद जब पत्रकारों ने सवाल किया कि- मुख्यमंत्री के रूप में आपलोग तेजस्वी को मंजूर करते है। उसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि जब नीतीश जी उधर थे (भाजपा ) तब भी उनको मुख्यमंत्री मानकर चुनाव में उतरे थे।
नीतीश ने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि यह हमारा बच्चा है और सबकुछ है। हम साथ मिलकर काम करते हैं। इस बयान को लेकर जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कोई पहली बार नहीं आया है।
नीतीश कुमार पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं। नीतीश कमार पहले भी कह चुके हैं कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में होगा। सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ थे तब भी कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री मानकर चुनाव लड़ा था।


