back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

सिंहवाड़ा का बड़ा दुर्गोत्सव का विशिष्ट केंद्र बन रहा कलिगांव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। कलिगांव में भव्य दुर्गा भवन निर्माण की नींव के साथ यहां साक्षात् देवी पूजा का अवलोकन हो रहा है। कलिगांव प्रखंड को सबसे विशिष्ट दुर्गोत्सव का केंद्र बनेगा ऐसा माना जा रहा है। आचार्य ने समाजसेवी दीपक कुमार के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास करवाकर कलिगांव को एक पुण्य की ओर समाज को आगे बढ़ाने की जवाबदेही सौंपी। वहीं, कवि गोष्ठी में हास्य व्यंग्य से कवियों ने श्रोताओं को खूब झूमने पर विवश किया। साथ ही मैथिली दर्पण पत्रिका का विमोचन करते हुए विद्वतजन ने इलाके की महिमा को अक्षर में बांधा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

कलिगांव में दुर्गा पूजा को लेकर पूरे दस दिन धूम मची रही। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तो पंडाल परिसर में बने मंच पर भव्य कवि गोष्ठी में जुअे नामचीन कवियों ने भक्ति रस के साथ हास्य व्यंग्य के बाणों से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।

- Advertisement -

मौके पर कवि चंद्रेश, प्रीतम कुमार निषाद, आनंद मोहन झा, मैथिल प्रशांत, प्रतिभा स्मृति, रामकुमार झा, वंशीधर मिश्र, विजयशंकर झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में फाइलेरिया का होगा सफाया! DM ने खुद दवा खाकर शुरू किया Filaria Eradication Campaign, 10 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

कार्यक्रम के दौरान मैथिली मासिक पत्रिका मैथिली दर्पण का विमोचन कार्यक्रम के संयोजक सह पत्रिका के प्रकाशक दीपक कुमार झा एवं अन्य कवियों एवं गणमान्य लोगों की ओर से किया गया।

मौके पर उदयचंद्र झा विनोद की अध्यक्षता एवं कमलेश प्रभेन्द्र के संचालन में हुई कवि गोष्ठी में दीपक कुमार झा ने अपनी मैथिली कविता मेहनतकश कलिगांव के वासी लह लह खेत खलिहान छैय, एहे पावन धरती पर चांद सन कलिगांव छैय … पर खूब वाहवाही लूटी।

कलिगांव में भव्य दुर्गा भवन निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया। संकल्पित आचार्य ने समाजसेवी दीपक कुमार के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास करवाया। इस मौके पर पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद थे।

दोपहर में आरती के उपरांत दीपक कुमार झा ने कलश लेकर पंडितों एवं ग्रामीणों के साथ गांव में स्थित तालाब से जलबोझी की। वहां से मंत्रोच्चार के बीच पुनः शिलान्यास स्थल पहुंच परिक्रमा की गई। इस मौके पर पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नशे के दलदल से Benipur के युवाओं को बचाने और शांति बहाली पर DSP-SHO रौशन कुमार की बड़ी अपील, त्योहारों को लेकर दिए कड़े निर्देश

ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने भूमि पूजन समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिलान्यास समारोह को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल था। दीपक कुमार झा ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति एवं सहयोग से मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। हम यह प्रयास करें कि ससमय मां दुर्गा के मंदिर का भव्य रूप का निर्माण हो सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 15 लाख का MNREGA Scheme में बड़ा खेल, 5 अधिकारियों पर गिरी गाज, होगी पूरी वसूली!

कलिगांव में पुराने मंदिर से कुछ दूरी पर भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय गायक नवनीत झा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

मौके पर चुनाव आयोग के आइकॉन मणिकांत झा, पूजा समिति के अध्यक्ष अजित झा, उपाध्यक्ष शंकर झा, सचिव विपिन झा, उप सचिव अमरेंद्र झा, कोषाध्यक्ष फौजी रमेश झा, सरपंच विनोद झा, मुखिया महेश झा, पंसस मंजू देवी, पूर्व सरपंच मनोज झा, पूर्व मुखिया

मिथिलेश झा, रामनिहोर ठाकुर, सुबोध झा, अशोक झा, गोपाल झा, प्रवीण झा, विजय झा त्रिकालदर्शी, राजेश झा, कृष्णकुमार झा, संपति कुमार झा, राहुल झा, संतोष झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shah Rukh Khan: इन 8 रोमांटिक फिल्मों ने सिखाया सच्चा प्यार, DDLJ ही नहीं… लिस्ट में और भी हैं!

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के किंग खान, जिन्हें सिर्फ रोमांस किंग नहीं बल्कि...

Luxury Car: अभिषेक शर्मा की नई रफ्तार, मैदान के बाहर भी मचाया जलवा!

Luxury Car: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे अभिषेक शर्मा सिर्फ मैदान पर ही नहीं,...

Darbhanga News: घनश्यामपुर में Ganja Smuggler चढ़ा पुलिस के हत्थे, 700 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

Ganja Smuggler: नशे के काले कारोबार पर जब पुलिस का चाबुक चलता है तो...

स्मार्टफोन परफॉर्मेंस: हफ्ते में एक बार रीस्टार्ट करने से मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Smartphone Performance: आज के डिजिटल युग में, हमारा स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें