spot_img

घर में घुसकर Murder, आराम से अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद के सिर में गोली मारकर कर दी हत्या, सोए रह गए लोग, घरवालों को भनक तक नहीं लगी….

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए रात्रि में घर में घुसकर पूर्व वार्ड पार्षद स्व. शंकर सिंह के पुत्र गणेश सिंह की हत्या कर दी। वारदात जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा पंचायत के चैनपुर टोला गांव की है। गणेश सिंह दो बार वार्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात बीती रात्रि की है। मगर,घर वालों को यह जानकारी तब मिली जब सभी सुबह मृत व्यक्ति को उठाने गए, तब उन्होंने देखा कि उसके सिर से खून निकला हुआ है और वह मृत पड़े हैं।

- Advertisement -

वहीं सूचना के बाद मढौरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

- Advertisement -

वहीं पोस्टमार्टम के दौरान परिवार वालों ने बताया कि वह बरामदे में सोए थे।। रात्रि में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पढ़िए पूरी खबर हुआ क्या….

परिजनों के अनुसार, रात्रि में सभी लोग खाना-पीना खाकर सो गये। गणेश सिंह अपने दो पुत्रों के साथ घर के बाहर सोये थे। सुबह में सभी लोग जग गये। लेकिन गणेश सिंह नहीं जगे तो परिजनों ने देखा कि सिर से खून निकल रहा है।

इसके बाद आनन-फानन में मढौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोये अवस्था में ही अपराधियों ने सिर में नजदीक से सटाकर गोली मारी है।

गोली आर-पार हो गयी है। घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची मढौरा थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: पीरपैंती में क्राइम, युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर वार कर हुए फरार, हवाई फायरिंग का पढ़िए सच!

Pirpainti Crime: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, ‘पीएम सूर्य घर’ से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप,...

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल से आजादी और पर्यावरण को नया जीवन, इन...

Bihar News: बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष पर केएस द्विवेदी को मिला कार्यकाल विस्तार, अब इस उम्र तक संभालेंगे पद

बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष: बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बिहार...