back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

दरकता समाज…. तो मामा और क्या करता : भांजे के प्यार में मामी थी पागल, मामा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो करा दी शादी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पलामू में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो उसने खुद दोनों की शादी करवा दी। वहीं, उसने नम आंखों से पत्नी को भांजे के साथ विदा कर दिया।

- Advertisement -

मामला है जिले के पाटन थाना क्षेत्र से जहां मामी भांजे को दिल दे बैठी। इसके बाद पति ने पत्नी की शादी अपने भांजे से करा दी। गुरुवार से प्रिंस और रीता पति पत्नी के तौर पर रहे रहे हैं। गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी। इस बीच पिछले कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था। यहां रहते हुए प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया।

- Advertisement -

सुबई भुइयां ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसने पहले दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रिंस और उसकी मामी ने परस्पर रिश्ते को स्वीकार किया और कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं। पंचायत ने सुबई भुइयां की राय जाननी चाही तो वह पहले इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन अंततः उसने दोनों की शादी पर रजामंदी दे दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Dinosaur Park: बिहार में अब जुरासिक युग... राजगीर में ₹22 करोड़ से बनेगा पहला डायनासोर पार्क, बदल जाएगी पर्यटन की तस्वीर

दरअसल जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बिहरा के रामेश्वर भुइयां की बेटी रीता की शादी पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव के करम भुइयां के बेटे सुबई भुइयां से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी रीता गांव पर ही रहती थी, जबकि उसका पति सुबई भुइयां दूसरे प्रदेश में काम करता था।

इस बीच सुबई भुइयां की पत्नी रीता अपने भांजे प्रिंस कुमार से प्रेम करने लगी। प्रेम इस कदर बढ़ गया कि दोनों रिश्ते को भूल गए। मामी रीता व भांजा प्रिंस के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब गांववालों को पता चला तो वे लोग दोनों को पकड़कर किशुनपुर ओपी पहुंचाये। जहां मामी रीता व भांजा प्रिंस ने प्रेम प्रसंग की बात को स्वीकार किया।

इसके बाद ग्रामीण दोनों को ओपी क्षेत्र में ही डिहरिया स्थित यज्ञ स्थल ले गये, जहां दोनों ने आपस में शादी करने की इच्छा जतायी। इस पर रीता के पति सुबई भुइयां ने भी पत्नी रीता को स्वतंत्र कर दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने रीता और प्रिंस की शादी करा दी। सभी ग्रामीणों के समक्ष प्रिंस ने रीता को सिंदूर लगाकर मामी कोे पत्नी बना लिया। प्रिंस कुमार लेस्लीगंज के ओरिया गांव का रहने वाला है। हालांकि इस रिश्ते से प्रिंस के माता-पिता खुश नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में अब धूप दिखा रही तेवर, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भाबीजी घर पर हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या टीवी का जादू बड़े पर्दे पर चला?

Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली...

Bhagalpur News: आंगनबाड़ी सेविकाओं के चावल और इंक्रीमेंट पर जिलाधिकारी को पत्र… पढ़िए प्रतिमाह 178.943 किलोग्राम चावल का राज

भागलपुर : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार राकेश ने सेविका...

कनाडा के इस खिलाड़ी का भारत से गहरा नाता, द्रविड़ हैं प्रेरणास्रोत

Shreyas Movva: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कई प्रवासी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें