spot_img

IMD Weather Update: पूर्वोत्तर मानसून का असर, 8 राज्यों में 84 घंटे भारी बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, आसमान में छाएंगे बादल, गिरेगा तापमान, बढ़ेगा कोहरा

spot_img
- Advertisement -

IMD यानि मौसम विभाग ने जो Weather Update जारी की है उसके अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून का असर आठ राज्यों पर पड़ने वाला है। इसके तहत 84 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट है।आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं  तापमान गिरेगा। कोहरा बढ़ेगा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पूर्वानुमान के जवाब में आईएमडी द्वारा इन क्षेत्रों में येलो ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्थानीय मौसम का हवाला दिया गया है। सरकार के स्तर पर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।रविवार और सोमवार को तमिलनाडु में, रविवार और सोमवार को विल्लुपुरम, कल्लाक्कुरिची, कुड्डालोर, सेलम, पेरम्बलुर, तिरुवरुर, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर और थूथुकुडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।केरल के कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम और इडुक्की के साथ-साथ कर्नाटक के चिकमगलूर और हसन के लिए भी इसी तरह के अलर्ट जारी किए गए हैं।

- Advertisement -

ऐसे में झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोहरा का स्तर बढ़ता रहेगा। रविवार से मंगलवार तक तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकल दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा सब मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान भी बताया गया है। 64.5 मिली मीटर से 115.5 मिली मीटर बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, शाहिद उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी नमी का अनुभव किया जाएगा। हालांकि सुबह और शाम इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ने का भी अनुमान जताया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की खाकी पर दाग! दरोगा -शादी का झांसा, गर्भपात, 30 लाख मांगे, ब्लैकमेलिंग -फरार | अब - नीतीश कुमार सस्पेंड

न्यूनतम तापमान में 4 से 5% की गिरावट देखी जाएगी जबकि विजिबिलिटी कम होने के साथ ही कोहरे में वृद्धि होगी। दक्षिण भारत में होने वाले बारिश के साथ ही देश भर में ठंडी हवा की गतिविधि बढ़ेगी। इसके बाद ठंड की शुरुआत अच्छी जाएगी।

बिहार में सुबह शाम गुलाबी ठंड का अनुभव होगा जबकि पछुआ हवा का प्रभाव देखने को मिलेगा। सुबह धुंध छाई रहेगी। दिन भर धूप खिली रहेगी उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी मौसम समान रहने वाले पूर्वांचल के 083 क्षेत्र में कोहरा नजर आएगा जबकि मौसम सामान्य रहेगा दिन भर धूप खिली रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News छठ खत्म, अब घर लौटना होगा आसान! नरकटियागंज और झंझारपुर स्टेशनों से रेलवे ने दी बड़ी राहत, चलेंगी 2 नई ट्रेनें

तापमान में 3 से 4% गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा। मैदानी क्षेत्रों में रात में ठंड बढ़ेगी। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है।

पूर्वानुमान के जवाब में आईएमडी द्वारा इन क्षेत्रों में येलो ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्थानीय मौसम का हवाला दिया गया है। सरकार के स्तर पर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार और सोमवार को तमिलनाडु में, रविवार और सोमवार को विल्लुपुरम,

कल्लाक्कुरिची, कुड्डालोर, सेलम, पेरम्बलुर, तिरुवरुर, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर और थूथुकुडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल के कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम और इडुक्की के साथ-साथ कर्नाटक के चिकमगलूर और हसन के लिए भी इसी तरह के अलर्ट जारी किए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

Gorakhpur Politics: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक 12-13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश या#GorakhpurPolitics,#YogiAdityanath,#AkhileshYadav

बक्सर में भयानक सड़क हादसा | बाइक – कार की टक्कर! 4 लोगों की मौत| 4 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Buxar Road Accident: बक्सर में चौसा-मोहनिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम बाइक और हुंडई आई-20 कार की टक्कर में 4 अन्य गंभीर रूप से#BuxarAccident,#BiharRoadSafety,#CarBikeCrash

छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Chhath Special Trains: छठ के बाद बिहार से वापस लौटने वाले लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और उधना सहित कई शहरों के लिए 8 नई स्पेशल ट्रेनें#BiharNews,#ChhathSpecialTrains,#IndianRailways

Muzaffarpur Gas Leak | मुजफ्फरपुर में बड़ा खतरा! गैस लीक से बेला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, 100 ट्रक हटाए, 200 मीटर सील

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर 100 ट्रक हटाए गए और 200 मीटर का इलाका सील कर दिया गय#MuzaffarpurNews,#AmmoniaLeak,#BiharSafety