spot_img

झंझारपुर महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा, कहा, बस संचालक वसूल रहे मनमानी भाड़ा, किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

 मुख्य बातें: बस भाड़ा को लेकर किया मुख्य सड़क जाम, सरकार के विरोध में की नारेबाजी, बस भाड़ा माफ करने की छात्राओं ने की मांग, सीओ को सौंपा मांग पत्र

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। बीते शुक्रवार को झंझारपुर शहर के मुख्य सड़क को जाम करते हुए पार्वती-लक्ष्मी महिला कॉलेज झंझारपुर की छात्राओं ने सरकार के विरुद्ध बस भाड़े को लेकर नारेबाजी की। बिहार सरकार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के तुगलकी फरमान के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है।

- Advertisement -

ऐसे में दूर दराज से आने वाली छात्राओं को काफी बस का किराया चुकाना पड़ रहा है। जिससे आक्रोशित छात्राएं सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ जम कर बवाल काटा।

- Advertisement -

यह समस्या सरकार के तुगलकी आदेश शत प्रतिशत उपस्थिति से उत्पन्न हुई है । इस बात को लेकर छात्राओं के द्वारा झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित राम चौक को दो घंटा तक जाम रखा गया। जाम में शामिल छात्राओं ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी करते हुए छात्र छात्राओं के साथ शिक्षा ग्रहण करने में हो रही विभिन्न परेशानी का जल्द से जल्द निदान करने की मांग की गई।

छात्राओं की मांग थी की कॉलेज में शत प्रतिशत उपस्थित से वे लोग नहीं डरते। किंतु वो लोग मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल जिला के विभिन्न गांवों से आकर क्लास करती हैं। जिसके कारण उन्हें बस एवं ऑटो किराए के रूप में 400-500 रुपए प्रति दिन खर्च होता है। छात्रों का बस और ऑटो किराया माफ किया जाए।

साथ ही कॉलेज में छात्र-छात्राओं के ड्रेस की अनिवार्यता समाप्त की जाए अथवा सरकार ड्रेस की राशि अथवा ड्रेस मुहैया कराए। जाम हटाने राम चौक पर पहुंचे सीओ सुमित कुमार को छात्राओं के द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। उनके द्वारा मांग पत्र को सरकार के पास भेजने के आश्वासन के बाद सड़क जाम को समाप्त किया गया।

इस सड़क जाम में शामिल छात्राओं में सुनैना कुमारी, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी,नेहा कुमारी, गीता कुमारी, मजदा खातून, अन्नु कुमारी,रहमती परवीन,अंजली कुमारी, शोभा कुमारी,सोनी कुमारी, स्वाति कुमारी,प्रिया कुमारी,महालक्ष्मी कुमारी आदि शामिल थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electric Vehicle Policy : बिहार में Electric Vehicle Policy: निजी EV को मिलेगी सब्सिडी पार्किंग, पेट्रोल पंपों पर भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Electric Vehicle Policy: बिहार सरकार अब शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Jamui News: मंत्री संजय सिंह की Fuel Saving वंदे भारत यात्रा पर सवाल, क्या सिर्फ दिखावा था ‘ईंधन बचाने’ का संदेश… फिर काफिला?

Fuel Saving: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने...

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...