back to top
13 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga Airport पर शराब के साथ Kolkata के दंपती धराए, Nepal से घूमकर लौटे रहे थे, कुछ पी थी, कुछ बैग में पड़ी थीं

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा एयरपोर्ट से शराब के साथ दंपती की  गिरफ्तारी से हाय तौबा मच गया। दंपती कोलकाता के रहने वाले हैं। उनके बैग में तलाशी के दौरान शराब की बोतलें मिली जिसमें से कुछ उन्होंने सेवन भी किया था बाकी जो बचा उसे बैग में भरकर ला रहे थे। पकड़े गए। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

जानकारी के अनुसार, दरभंगा एयरपोर्ट पर शराब के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि कोलकता के रहने वाले दंपती दरभंगा के रास्ते नेपाल घूमने के बाद वापस कोलकाता लौट रहे थे।

इस दौरान एयरपोर्ट पर समान चेकिंग के दौरान बैग में शराब की बोतल बरामद हुई है। बताया जाता है कि पकड़े यात्री ने पीने के बाद बचे शराब के बोतल बैंग में रख कर एयरपोर्ट फ्लाइट पकड़ने आ गए थे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पर पति पत्नी और दो बच्चो को किया सदर थाने के हवाले। बताया जाता है कि पेशे से दोनो चार्टर्ड अकाउंटेंट है। दोनो के नाम अभिषेक तुसनिवाल और अनीता तुसनिवाल है। जिन्हें सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने की है

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सनसनीखेज Murder के 37 दिन बाद ठक्को यादव गिरफ्तार, जानिए बिरौल में 5 फरवरी की शाम क्या हुआ था
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें