spot_img

Darbhanga के बिरौल में बड़ी पहल, हादसे पर कंट्रोल को लेकर बड़ी कवायद, होगा डुमरी मोड़ के समीप सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स का निर्माण

जानिए क्या होता है रंबल स्ट्रिप्स। क्या आपने कभी छोटे स्पीड-ब्रेकर की स्ट्रिप्स की एक श्रृंखला को देखा है, जिस पर गुजरने के बाद कंपन जैसी आवाज सुनाई देती है। वो आवाज कुछ और नहीं बल्कि रंबल स्ट्रिप्स से आती है। रंबल स्ट्रिप्स प्रभावी रूप से सड़कों पर हल्के संकेत हैं जो चालक को एक स्पर्श और श्रव्य चेतावनी प्रदान करते हैं। जब भी कोई कार रंबल स्ट्रिप्स के ऊपर से गुजरती है, तो यात्रियों को कंपन का अनुभव होता है। सड़क पर शोर बढ़ जाता है, जिसका उपयोग ड्राइवर को सचेत करने के लिए किया जाता है।

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। देशज टाइम्स ने अभी अभी अपने सुधी सम्मानित साठ लाख से अधिक पूरे देश-विदेश के पाठकों को यह जानकारी दी है कि Darbhanga के बिरौल का
Vishwakarma Temple मोड़…यह हादसों का डेंजर जोन है…। देशज टाइम्स संपूर्ण विश्व में पढ़ा जाने वाला हिंदी डिजी दैनिक ने अभी अभी बताया कि रक्षा बंधन पर हादसे की फिर हो गई पूर्णिमा पर वापसी। मौत को मिल रहा बार-बार बहना। यह खबर छपते ही स्थानीय प्रशासन की भी एक खबर आई है जहां एसडीओ उमेश कुमार भारती ने इसे गंभीरता से लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सुपौल-दरभंगा मुख्य पथ डुमरी में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसपर रोक के लिए एसडीओ उमेश कुमार भारती ने पहल की है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। साथ ही, डुमरी रोड स्थित दुर्घटना स्थलों का जायजा लेते हुए कई निर्देश भी दिए। लोगों की बातें भी सुनीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव! डॉ. शिवलोचन झा को मिली अहम जिम्मेदारी, अब तेजी से निपटेंगे काम

मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीओ श्री भारती से सड़क पर ब्रेकर की मांग की। वहीं, डुमरी पंचायत के सरपंच शंभु चौधरी ने एसडीओ श्री भारती से कहा कि ब्रेकर नहीं रहने के कारण चालकों की मनमानी चल रही है। अनियंत्रित वाहनें हादसे की शिकार हो रहीं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत इन सड़कों पर हो गयी है। जब तक इन सड़कों पर ब्रेकर नहीं बनेगा ऐसे ही हादसे होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Drug Bust दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन! 72 लीटर कफ सिरप जब्त, तस्करों में हड़कंप

वहीं, एसडीओ श्री भारती ने सड़कों पर  ब्रेकर नहीं दिये जाने की बात कही। उसका प्रावधान बताया। कहा, दुर्घटना पर कैसे अंकुश लगेगा इसके लिए उपाय सुझाए। आरसीडी विभाग के एई अनिल कुमार को उन्होंने निर्देश दिए। जहां एई ने डुमरी मोड़ समीप दोनों दिशाओं में सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स का निर्माण किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रम्बल स्ट्रिप होने से चालकों की ओर से वाहनों की गति स्वत: कम कर दी जायेगी और दुर्घटना नहीं होने की संभावना रहेगी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक मौका

वहीं, एसडीओ श्री भारती ने डुमरी मोड़ समीप बिजली की पोल में घना जंगली पेड़ पौधे होने से, दोनों ओर से किसी चालकों को दिखाई नहीं देने की बात कहते हुए पेड़ पौधे को कटवाया। इससे दोनों ओर से आवाजाही कर रहे वाहनों को दिखाई दे।

मौके पर  अवर निर्वाचन अधिकारी अबु परवेज हैदरी, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, डुमरी सरपंच शंभु चौधरी, नित्यानंद मंडल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा कोर्ट में APP ने ही कर दिया कांड! फर्जी आईकार्ड पर ट्रेनिंग, 6 लाख में नौकरी का झांसा| पढ़िए – एसडीपीओ एसके सुमन...

Darbhanga Civil Court: दरभंगा सिविल कोर्ट में फर्जी आईकार्ड के सहारे मल्टी टास्किंग स्टाफ बनकर प्रशिक्षण लेने के मामले में पुलिस ने एक एपीपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 6-6 ला#DarbhangaNews,#BiharCrime,#CourtFraud

Bihar Politics बांकीपुर की हार के अगले ही दिन बदली बिहार की राजनीति! PM मोदी से नीतीश कुमार की मुलाकात ने सबको चौंकाया| पढ़िए...

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। JDU सूत्रों#BiharPolitics,#NitishKumar,#PMModi

क्रिकेट का बदलेगा अंदाज …दिखेगा ‘चौथा प्रारूप’ क्या है यह नया प्रयोग? पटना में होगा दुनिया के पहले मिक्स जेंडर टूर्नामेंट का ट्रायल|...

Patna Cricket News: पटना में दुनिया के पहले मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 29 अगस्त को होगा। 13 से 21 साल के लड़के-लड़कियां एक ही टीम में खेलेंगे। इसे क्रिकेट का 'चौथा प्#PatnaCricket,#MixedGenderCricket,#BiharSports

EO Vimal Kumar Murder गुस्से में कर दी हत्या! ‘टॉयलेट नहीं जाने दिया, दी गाली…’, EO विमल कुमार के ड्राइवर ने बताया खौफनाक सच

EO Vimal Kumar Murder: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड में ड्राइवर ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। उसने बताया कि टॉयलेट जाने से मना करने और गाली देने पर गुस्से#DehriMurder,#BiharCrime,#VimalKumarCase