back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Muzaffarpur के गायघाट में बटाईदार और पट्टेदार दोनों को बीज मुहैया कराने पर जोर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार। गायघाट। शनिवार को प्रखंड की जनप्रतिनिधि भवन के प्रांगण में रबी महाभियान सह महोत्सव प्रखंड स्तरीय उपादान वितरण सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक विधायक निरंजन राय, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह बीएओ अजित कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Advertisement -

मौके पर विधायक ने किसानों से कहा कि राज्य सरकार ने कृषि रोड मैप के माध्यम से किसानों को कई सुविधाएं दे रही है। जब किसान खुशहाल होंगे तब ही राज्य खुशहाल होगा, जब राज्य खुशहाल होगा तो हमारा देश खुशहाल होगा।

- Advertisement -

उन्होंने किसानों को प्रमाणित बीज लगाने पर जोर दिया। मिट्टी के स्वभाव के अनुसार ही फसल लगाये तभी किसान लाभ उठा सकते हैं। बीएओ ने कहा कि मानक बीज का ही इस्तेमाल करें और बटाईदार एवं पट्टेदार को भी बीज मुहैया कराया जाए।

- Advertisement -

प्रमुख ने कहा कि हर हाल में किसान को ससमय बीज मिले। उनहोंने विधि से गेहूं की खेती करने के बारे में किसानों को प्रशिक्षण दिया। कम समय में अधिक उपज वाले गेहूं लगाने की बात कहीं, जिससे समय में बचत के साथ उसी खेतों में दूसरा फसल भी उगाया जा सकता है। मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समेत कृषि समन्वयक उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...

राज कपूर की अनसुनी प्रेम कहानी: जब परिवार और प्यार के बीच फंसे थे शोमैन!

Raj Kapoor News: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की प्रेम कहानी आज भी...

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...

Iranian Warship Sinks: भारत से लौट रहा ईरानी युद्धपोत डूबा, 101 नौसैनिक लापता, क्या अमेरिका-इजरायल ने किया हमला?

Iranian Warship Sinks: समंदर की लहरें केवल जहाजों को ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रिश्तों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें