spot_img

Darbhanga के जाले में प्राकृतिक खेती बनाएं समन्वय, अधिक उत्पादकता की चाहत में यूं ना करें गलती…

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें: स्वस्थ मानव जीवन एवं स्वस्थ मृदा के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक: डॉ. केशव, प्राकृतिक खेती गुणवत्ता युक्त उत्पादन के लिए बेहद खास
जाले, देशज टाइम्स। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. केशव ने कृषि विज्ञान केंद्र जाले द्वारा जलवायु अनुकूल खेती एवम प्राकृतिक खेती परियोजना से धनकौल गांव में संचालित खेती का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर धनकौल के किसानों से रूबरू होते हुए उन्होंने किसानों से परिचर्चा करते हुए डॉ. केशव ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जहां खेती में किसान नित्य नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

- Advertisement -

वहीं दूसरी ओर अधिक उत्पादकता की चाहत में अत्यधिक मात्रा में असंतुलित रूप से रासायनिक ऊर्वरक का खेतों में प्रयोग कर रहे हैं, परिणाम स्वरूप किसानों की उत्पादन लागत दिन-ब-दिन बढ़ रही है वहीं मृदा की संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पर रहा है, तथा खेतों के उत्पादकता में क्षरण हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road News: महुली सलाम चौक की सड़क के साथ ये कैसा चमत्कार? तेज आवाज के साथ अचानक ऊपर उठी PCC सड़क, इलाके में हड़कंप!

आगे उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती परियोजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना है जो देश के विभिन्न जिलों में संचालित की जा रही है, परियोजना अंतर्गत जहां प्रशिक्षण एवं प्रत्यक्षण के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती के गुण सिखाए जा रहे हैं।

- Advertisement -

वहीं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को इसके प्रति प्रेरित भी किया जा रहा है, कृषि विज्ञान केंद्र जाले  का जलवायु अनुकूल प्राकृतिक खेती का प्रयास सराहनीय है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bus Terminal News: दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड दिखेगा एयरपोर्ट लुक में, मिलेगी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में हर आधुनिक सुविधा
कृषि विज्ञान केंद्र के दिशा निर्देश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान धनकौल गांव के किसान रामनाथ ने बताया कि विगत दो वर्षों से हम कृषि विज्ञान केंद्र के दिशा निर्देश में प्राकृतिक खेती करते है। जिसमें हमें खेती में लागत भी कम हो रही है,और उत्पादकता भी ठीक ठाक प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bank Theft News: पेंशन का पैसा निकालते ही बुजुर्ग के साथ हुई चौंकाने वाली वारदात! बैग से ₹35 हजार
इस अवसर पर डॉ. केशव ने कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न प्रत्यक्षण इकाइयों एवं जलवायु अनुकूल खेती कार्यक्रम के अंतर्गत रतनपुर एवं सनपुर गांव के विभिन्न प्रत्यक्षण इकाइयों का निरीक्षण किया। उनके साथ कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्यांशु शेखर साथ थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों राशन कार्डधारकों पर संकट: ई-केवाईसी न होने पर बंद होगा मुफ्त राशन, जानें पूरी खबर!

नालंदा जिले में 4 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों ने अभी तक अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। 30 जून तक सत्यापन न होने पर मुफ्त राशन बंद हो सकता है, जि#NalandaRationCard,#EKycUpdate,#BiharNews

Bihar Housing News: बिहार सरकार का बड़ा तोहफा! अब मिलेगा सभी को सस्ता और सुंदर घर, ऐसे करें आवेदन!

बिहार सरकार ने आवास बोर्ड की खाली पड़ी जमीनों पर सस्ते फ्लैट बनाने का फैसला किया है। इससे विभिन्न आय वर्ग के लोगों को किफायती घर मिलेंगे और शहरी विकास को गति मि#BiharHousing,#AffordableFlats,#UrbanDevelopment

IAS Senthil Kumar: सनसनीखेज फैसला! मुंगेर के DM रहे IAS सेंथिल कुमार समेत 4 को मनी लॉन्ड्रिंग से राहत, जानिए कहां फैल हुई ED...

बिहार के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी के. सेंथिल कुमार को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट की पीएमएलए अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें समे#PatnaIASNews,#SenthilKumar,#MoneyLaunderingCase

कैसा हो, अगर आपके अकाउंट में अचानक आ जाए 294 करोड़? बिहार में कुछ ऐसा ही हुआ है, जब…

गया बैंक न्यूज़: बिहार के गया जिले के एक युवक के खाते में अचानक 294 करोड़ रुपये जमा होने से हड़कंप मच गया है। मोबाइल ऐप पर यह हैरान कर देने वाली रकम देख युवक और#GayaNews,#BankScam,#JioPaymentsBank