spot_img

राधा फैमली ढाबा के मालिक की होटल में हत्या, कार से आए हमलावरों ने सिर में मारी गोली, रिसने लगा खून, बीजेपी नेता के भाई थे होटल मालिक

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है जहां जिले के भागन विगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब के पास अपराधियों ने सोए अवस्था में होटल संचालक मोरा तालाब स्थित राधा फैमली ढाबा के मालिक और मोरा तालाब के ही निवासी सुनील कुमार उर्फ गब्बर की गोली मारकर हत्या कर दी है।

- Advertisement -

हत्या की वारदात भागनबीघा ओपी के मोरातालाब रेलवे क्रॉसिंग के समीप की है। करीब दो की संख्या में चार पहिया वाहन से पहुंचे अपराधियों ने उन्हें गोली मारी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। इधर हत्या का कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि सुनील सिंह उर्फ गब्बर सिंह अपने होटल में सोए हुए थे। बगल की चौकी पर कुछ और लोग सोये हुए थे। अचानक अपराधी कार पर सवार होकर आए। और गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर लोग उठे तो देखा कि सुनील सिंह उर्फ गब्बर सिंह के शरीर से खून बह रहा है। उनकी मौत हो चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत में मौत पर बवाल, भीड़ ने थाना फूंका, SHO सस्पेंड

उनके सिर में गोली लगी थी। और खून जमीन पर गिर रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस और घरवालों को सूचना दी गई। और आननफानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही भागण विगहा ओपी की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। सुनील सिंह भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बीजेपी के वोटर चेतना महाअभियान के संयोजक के भाई हैं।

होटल व्यवसाई के भाई मदन प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व में होटल को लेकर बगल से ही विवाद चल रहा था। इस विवाद में होटल व्यवसाई गब्बर सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Benipur में भीषण अग्निकांड, पांच घर और मवेशी घर जलकर राख; लाखों का सामान खाक

Benipur Fire: बेनीपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है! बहेड़ा थाना...

Bihar Electricity Bill: छोटे दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, फिक्स्ड चार्ज में हुई भारी कटौती

Bihar Electricity Bill: अगर आप बिहार के शहरी इलाकों में एक छोटी दुकान या...

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट का सख्त फैसला, दहेज हत्या, दुष्कर्म और हत्या सहित गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

जमानत याचिका खारिज: दरभंगा की अदालतों ने हाल ही में कई आपराधिक मामलों में...

Samastipur News: RPF समस्तीपुर की उपलब्धि, सुरक्षा, सेवा और राजस्व में नए कीर्तिमान, करोड़ों का अवैध सामान जब्त!

आरपीएफ समस्तीपुर की उपलब्धियां: रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और संपत्ति की...