spot_img

Darbhanga के केवटी में 3 बच्चों की अम्मा का इश्क वाला अपहरण….Madhubani का आशिक….

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चे की मां का बहला-फुसला कर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। वैसे, मामला अपहरण की कही जा रही है लेकिन इसमें आशिकी भी है। कारण, घर से सारा सामान बंटोरकर कोई महिला दुर्गापूजा देखने नहीं जाती।

- Advertisement -

इस खबर में अपहरण से ज्यादा आशिकी है। भले, इस मामले को लेकर अपहृत महिला की सास ने केवटी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मधुबनी जिले के सकरी थाना अंतर्गत सागरपुर गांव निवासी विष्णु पासवान का पुत्र अजय पासवान को आरोपित किया है, मगर एंगिल में प्रेम भाव साफ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

प्राथमिकी में अपहृत महिला की सास ने बताया है कि उनकी बहू 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे अपने दो पुत्रों को घर पर छोड़कर एक छोटी पुत्री को अपने साथ लेकर दुर्गापूजा देखने के लिए केवटी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Datbhanga News: पिता पर चाकू से हमला, बेटे की संपत्ति हुई जब्त, पुलिस की कुर्की -जब्ती

लेकिन रात्रि के करीब 11 बजे तक वह वापस घर नहीं लौटी तो मुझे आशंका हुई क्योंकि वह अपने दो पुत्रों को घर पर छोड़कर गई थी। इसके बाद अपने स्तर से सपरिवार उसकी खोजबीन व पता लगाने में लग गए।

इसी बीच बहू की मां ने फोन कर कहा कि उसकी लड़की को अजय पासवान ने बहला – फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है। इसके बाद अपने घर रूपया और जेवरात देखी तो पता चला कि वह अपने साथ घर से नकद 50 हजार रूपया और करीब 2 लाख की सोने -चांदी की जेवरात ले गई है। पुलिस ने उक्त मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM Samrat Chaudhary का ऐलान: ‘अफसर-मंत्री के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे’, जानें 10 बड़ी बातें

बिहार की सियासत में आजकल एक ही नाम गूंज रहा है, वह है मुख्यमंत्री...

Bihar Politics: Nitish Kumar को याद कर भावुक हुए डिप्टी CM विजय चौधरी, बोले- सदन में खल रही कमी

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एक ऐसा भावुक...

Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में तेजस्वी-सम्राट चौधरी की तीखी बहस, गरमाया सियासी पारा

Bihar Floor Test: बिहार की सियात में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है। विधानसभा...

Bihar Road Development: बख्तियारपुर-मोकामा सड़क को मिलेगी नई पहचान, 250 करोड़ होंगे खर्च

Bihar Road Development: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे शहरों...