

पटना में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। मंगलवार आधी रात अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ही वारदातें आलमगंज थाने इलाके में हुई। आधी रात में हुई दो हत्याओं से पुलिस गश्ती और उसकी कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पटना के दो अलग-अलग जगहों से हत्या की घटना सामने आई है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ आधे घंटे के अंदर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिसने एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था के ऊपर पर सवाल खड़ा कर दिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ अभीतक खाली है।
बीती देर रात करीब 12 बजे पटना सिटी के आलमगंज थाने इलाके में पहली घटना को अंजाम दिया गया। जेल से छुटे 3 अपरधियों ने बड़ी पटनदेवी के पास हरि लाल की गली में ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसकी चपेट में आकर 70 वर्षीय मिस्त्री शिवनाथ शर्मा की मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना के आधे घंटे बाद जल्ला रोड से हत्या की दूसरी घटना सामने आई। जहाँ पच्चीस वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पिलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर
पहली घटना बड़ी पटन देवी मंदिर के पास हरि लाल की गली में हुई, जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो हुई थी। तभी जेल से छूटे एक अपराधी ने फायरिंग शुरू की दी, जिसमें 70 वर्षीय मिस्त्री शिवनाथ शर्मा की मौत हो गई जबकि जख्मी हुए दो युवकों को पीएमसीएच भेजा गया है।
दूसरी वारदात जल्ला रोड में हुई। यहां 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना के पीछे का मकसद क्या है यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही इस मामले में कुछ बताया जा सकता है।


