spot_img

दीपावली से पहले ही 1 November को फटा महंगाई बम, गैस सिलेंडर हुआ 101.50 रुपए महंगा

spot_img
- Advertisement -

पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को त्योहारों के सीजन में महंगाई का जोरदार झटका लगा है। नवंबर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 101.50 रुपए महंगा हो गया है।

- Advertisement -

नवंबर महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, नवंबर का महीना शुरू होने के साथ ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 103 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

- Advertisement -

दिवाली और छठ से पहले गैस की कीमतों में ये बढ़ोतरी कॉमर्शियल यूजर्स की जेब पर भारी पड़ेगी।जिसका सीधा असर उनकी जेबों पर पड़ने वाला है हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 103 रुपये महंगा हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rohtas News: रोहतास के दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह की मिली तालाब किनारे पुराने छात्रावास से लाश

जानकारी के अनुसार, हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बदलाव करती है।त्योहारों के सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। इससे लोगों के लिए होटल और रेस्त्रां में खाना महंगा पड़ सकता है। हालाकि घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अपने पुराने रेट पर बना हुआ है। केंद्र सरकार ने सितंबर महीन में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी।

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG की कीमतों में संशोधन करती हैं। बीते 30 अगस्त को 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती करते हुए सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी थी, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

आज से 19 किलोग्राम वाला वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1,833 रुपये से मिलेगा, जो कि पहले 1731 रुपये में मिल रहा था। अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1785.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1684 रुपये का था।

मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 101.50 रुपए महंगा होकर 1,785.50 रुपए होगी, जो चारों महानगरों में सबसे सस्ता है। चेन्नई में कीमत सबसे महंगी 1,999.50 रुपए होगी। दिल्ली में यह 1,833 रुपए और कोलकाता में 1,943 रुपए में बिकेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PNG कनेक्शन अब घर-घर, पढ़िए -पाइप वाली गैस पहुंचाने की क्या है तैयारी, CM Samrat की तेज ऑर्डर!

कोलकाता में 1839.50 रुपये की जगह अब 1943.00 रुपये का बिकेगा, तो वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1898 रुपये थी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, हलवाई और शादी समारोहों के दौरान किया जाता है। कमर्शियल सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 103 रुपए बढ़ोतरी से होटलों और रेस्टूरेंट में खाना खाने वाले लोगों का जयका जरूर बिगड़ने वाला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Murder Case: दरभंगा में हलवाई की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा – Muder है, FIR

Darbhanga Murder Case: दरभंगा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। लहेरियासराय थाना...

Darbhanga News: केवटी में Hospital Development को लेकर हुआ बड़ा मंथन, कमेटी ने लिए कई अहम फैसले!

Hospital Development: केवटी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रखंड रोगी कल्याण...

Darbhanga News: दरभंगा में नाची मौत,शादी की तैयारी में लगा था टेंट कर्मी, DJ में दौड़ी करंट, मौत

करंट लगने से मौत: दरभंगा के हायाघाट में एक दिल दहला देने वाली घटना...