spot_img

Darbhanga के जाले में दिव्यांगों की समस्या जानने उनके घर पहुंचेंगे पदाधिकारी, मिलेगा 35 किलो अनाज

spot_img
- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स। दिव्यांगजन अधिकार सम्मेलन बुधवार को आईटी भवन के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर की अध्यक्षता और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व निष्कत्ता आयुक्त शिवाजी कुमार के संबोधन के साथ संपन्न हुई।

- Advertisement -

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व निशक्तता आयुक्त ने कहा कि सरकार दिव्यांग को सभी तरह की नौकरी हो या अन्य कार्य चार प्रतिशत का आरक्षण दे रखी है। आप दिव्यांग जनों को वितरण प्रणाली से 35 किलो अनाज मिले, इस आशय का पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को आज हस्तगत करा दिया हूं,आप अपना राशन कार्ड बनाकर इसका लाभ लें।

- Advertisement -

इन्होंने दिव्यांग संगठन के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि दिव्यांग जन के अंतिम से अंतिम पक्ति में खड़े दिव्यांगजन के घर जाएं, जिन्हें समस्या हैं, उनके पास तक आप पहुंचकर उनके दुःख दर्द को कैसे दूर हो इसको गंभीरता से समझें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flood News: बाढ़ 2026 की तैयारी पर बड़ा अपडेट! जाले में राहत बैठक की तारीख बदली, जानिए नया प्लान

जिस दिव्यांगजन के आवेदन का निष्पादन किसी कारण से नहीं हो पा रहा है, उसे आप सरकार की योजना के बारे में जानकारी दें। दिव्यांगजनों को राशन कार्ड दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार, जीविका समूह बनाकर उन्हे ऋण व्यवस्था करना, भूमिहीन दिव्यांगों को भूमि उपलब्ध  करवाना, बैट्री चलित ट्राई साइकिल गाड़ी जो 60 प्रतिशत ग्रसित हैं, वैसे जरूरतमंद दिव्यांग को व्हीलचेयर, वैशाखी, जूता दिलवाना हो संगठन का काम है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने कहा कि दिव्यांगजनों का कार्य प्राथमिकता है,यदि दिव्यांगजन पहुंचते हैं तो बिना उनके समस्या का निदान अर्थात किसी भी तरह के काम को किए बिना वापस नहीं जाने दिया जाता है।

अंचल अधिकारी राकेश कुमार ने संबोधन में कहा कि भूमिहीन दिव्यांगजन का सर्वे करा कर जमीन उपलब्ध कराने को लेकर सूची तैयार करने की प्रयास करेंगे।  कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, सहकारिता प्रचार प्रसार अधिकारी  जिवेन्द्र कुमार, नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर, प्रखंड

जीविका विपिएम देवदत्त, शिक्षक अरुण कुमार, दिव्यांग संघ दरभंगा सदर अनुमंडल अध्यक्ष भाग्य नारायण शाह, जोगियारा के संजय दास, कमतौल के राम पुनीत पासवान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामनाथ राम प्रखंड पंचायत पदाधिकारी रूपेश कुमार आदि थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police News: सिमरी-शोभन चौक के बीच NH-27 पर रौंदे गए RAF के जवान! अतिक्रमण हटाने के दौरान मुजफ्फरपुर की बस ने कुचला, दर्दनाक हादसे में 5 घायल, एक बेहोश, मची अफरातफरी

पीडब्ल्यूडी संघ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लालू तुरहा ने कार्यक्रम का संचालन किया समापन की घोषणा पंचायती राज पदाधिकारी रूपेश कुमार ने की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों राशन कार्डधारकों पर संकट: ई-केवाईसी न होने पर बंद होगा मुफ्त राशन, जानें पूरी खबर!

नालंदा जिले में 4 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों ने अभी तक अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। 30 जून तक सत्यापन न होने पर मुफ्त राशन बंद हो सकता है, जि#NalandaRationCard,#EKycUpdate,#BiharNews

Bihar Housing News: बिहार सरकार का बड़ा तोहफा! अब मिलेगा सभी को सस्ता और सुंदर घर, ऐसे करें आवेदन!

बिहार सरकार ने आवास बोर्ड की खाली पड़ी जमीनों पर सस्ते फ्लैट बनाने का फैसला किया है। इससे विभिन्न आय वर्ग के लोगों को किफायती घर मिलेंगे और शहरी विकास को गति मि#BiharHousing,#AffordableFlats,#UrbanDevelopment

IAS Senthil Kumar: सनसनीखेज फैसला! मुंगेर के DM रहे IAS सेंथिल कुमार समेत 4 को मनी लॉन्ड्रिंग से राहत, जानिए कहां फैल हुई ED...

बिहार के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी के. सेंथिल कुमार को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट की पीएमएलए अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें समे#PatnaIASNews,#SenthilKumar,#MoneyLaunderingCase

कैसा हो, अगर आपके अकाउंट में अचानक आ जाए 294 करोड़? बिहार में कुछ ऐसा ही हुआ है, जब…

गया बैंक न्यूज़: बिहार के गया जिले के एक युवक के खाते में अचानक 294 करोड़ रुपये जमा होने से हड़कंप मच गया है। मोबाइल ऐप पर यह हैरान कर देने वाली रकम देख युवक और#GayaNews,#BankScam,#JioPaymentsBank