spot_img

सज गया Darbhanga के पोलो मैदान में बिहारस्तरीय खादी मेला, उठाइए उद्यमी बाज़ार का चटक लुत्फ

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से राज्य स्तरीय खादी मेला-सह-उद्यमी बाजार का शुभारंभ आज लहेरियासराय के पोलो मैदान में हुआ। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी राजीव रौशन ने किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 01 नवम्बर से 10 नवम्बर तक चलने वाले इस मेला में पूरे राज्य की 115 खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों ने भाग लिया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि साथ ही खादी, हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,पीएमईजीपी, जीविका समूह एवं दूसरी संस्थाओं की ओर से भी स्टॉल लगाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime की झूठी कहानी | दरभंगा में गोली लगने का बताया हमला, पुलिस ने खोल दी पोल! सच जानकर चौंक जाएंगे आप - पढ़िए - ' मेहरारू '

जानकारी के अनुसार, हर काउंटर पर बिहार उत्पादित अलग-अलग हस्त निर्मित एवं आधुनिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है, जो उपभोक्ताओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है।

इसके साथ ही दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर उपभोक्ता खादी मेला में आकर खादी वस्त्रों की बिक्री पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह मेला प्रतिदिन ग्राहकों के लिए सुबह 10:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime सिर्फ स्ट्रीट लाइट जलाई थी... सिंहवाड़ा में पड़ोसी ने महिला के कपड़े फाड़े, सोने की माला भी छीनी!

कार्यक्रम में उपस्थित बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खादी मेला में गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, भागलपुर, गया, बांका जिला सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं ने भाग लिया है।
उन्होंने कहा कि मेला में हैण्डलूम एवं हैंडीक्राफ्ट की 60 संस्थाओं की ओर से बिहार में  उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों का प्रचार-प्रसार तथा उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक बिक्री हो सके एवं इससे जुड़े कामगारों को प्रोत्साहन मिले।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा गोलीकांड: पुलिस ने दबोचा चौथा आरोपी, क्या खत्म होगा खूनी जमीनी विवाद?

खादी और ग्रामोद्योग पूरे देश के साथ बिहार में भी करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। इसके लिए आज हमलोगों को खादी के प्रति संकल्प लेने का दिन है, हमसब मिलकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लें कि कम-से-कम खादी का एक वस्त्र हर घर में हो, ताकि राज्य के हजारों बुनकरों एवं युवाओं को रोजगार मिल सके।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में खादी के प्रचार-प्रसार के लिए मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, भागलपुर, राजगीर, भभुआ एवं बक्सर जिला में खादी, मेला, प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 3.50 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला खुलासा! बिहार EOU रेड में SI के पास 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, 11 प्लॉट, 15 बैंक खाते!

Bihar EOU Raid: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 1.49 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति, 11 प्लॉ #BiharEOURaid,#AmitKumarGupta,#CorruptionInBihar

अररिया में पुलिस का धाकड़ ऑपरेशन: बस से दबोचे 3 स्मैक तस्कर, 110 ग्राम ड्रग्स और नकदी जब्त

Araria Drug Bust: अररिया जिले में जोकीहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 110 ग्राम स्मैक, 4 मोबाइल और 5,910 रुपये बरामद हुए। प #ArariaDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

खुशखबरी Bihar Festival Trains! त्योहारों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar Festival Trains: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दानापुर, सासाराम और पटना से चर्लपल्ली #BiharFestivalTrains,#EastCentralRailway,#SpecialTrains

अररिया में पति-पत्नी निकले स्मैक तस्कर! पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, सप्लायर भी गिरफ्तार

Araria Drug Smuggling: अररिया जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फारबिसगंज पुलिस ने 152 ग्राम स्मैक के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर सप #ArariaNews,#BiharDrugSmuggling,#ForbesganjPolice