back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

लो अब Darbhanga Airport से उड़ लो…यात्रा की टिकटों के दरों में भारी कटौती

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर सस्ता होने की खबर जो सुन रहा अचंभित है। हवाई यात्रा करने वालों में खुशी है तो श्रेय कौन लेगा, इसकी होड़ (Huge reduction in ticket rates for travel from Darbhanga airport) है।

- Advertisement -

जनप्रतिनिधों की वाक युद्ध, मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) और सांसद गोपालजी ठाकुर (Gopalji Thakur) के रिलीजों के बीच खबरें उछालते मीडिया वर्ग या फिर केंद्र या बिहार सरकार। श्रेय कौन लेगा, इस छोटी सी पहल की बात खबरों की सुर्खियों में है कि आखिर, दरभंगा से उड़ान भरने की कीमत अब कम लगेगी। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की पड़ताल करती रपट,

- Advertisement -

दरभंगा और दिल्ली के बीच हवाई टिकट के रेट में लगभग ₹6000 की कटौती (Huge reduction in ticket rates for travel from Darbhanga airport) की गई है। त्योहारों के इस मौसम में अचानक से हवाई टिकट दाम में कमी मिथिलांचल के लोगों में खुशी है। दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दोनों कम्पनियों के कीमत काफी बढ़े रहने के कारण छठ पर्व में घर आने की लोगों ने प्रोग्राम कैंसिल कर दिया था, लेकिन फिर उम्मीद जगी है।

- Advertisement -

क्योंकि ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। वहीं, हवाई टिकट की कीमत आसमान छू रही थी। इस बढ़ी हुई टिकट की कीमत को लेकर कई दिनों से राजनीति भी खूब रही है। बिहार के जल संसाधन मंत्री ने पिछले दिनों नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर उपर लेबल पर कैपिंग करने के लिए कहा था।

वही दूसरी तरफ दरभंगा से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने वार करते हुए बिहार सरकार से अपना कर घटाने को कहा था। इस बीच आज देर शाम इन दोनों विमानन कम्पनियों में अपने अपने टिकट की कीमतों भारी गिरावट (Huge reduction in ticket rates for travel from Darbhanga airport) कर लोगो को थोड़ी राहत दी है। लेकिन देखने वाली बात यह कि यह कई दिनों तक चलता है।

बताया जाता है कि 2 नवम्बर को दरभंगा से बंगलुरू की टिकट 8716 रुपये की है। वही दरभंगा से दिल्ली की 6344 इसके बाद मुंबई से दरभंगा का किराया 9240 जबकि बेंगलुरू से दरभंगा का किराया 9502 वही दिल्ली से दरभंगा का 6826 रुपया है। वही ये घटा हुआ किराया अभी 5 नवम्बर तक दिख रहा है।

दरभंगा से उड़ने वाली विमान कंपनियों ने हवाई किराया में बड़ी कटौती की है।त्यौहार के इस मौसम में इस कटौती से दरभंगा एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले उत्तर बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें:  Rajgir Zoo Safari: दोगुनी होंगी बसें, टिकटें भी होंगी डबल – पर्यटकों के लिए बड़ा तोहफा

महंगे किराया होने के कारण कई लोग त्योहार में घर आने की इच्छा छोड़ चुके थे। मिथिलांचल के लोगों की पीड़ा को देखते हुए पिछले दिनों बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस मसले पर काफी कुछ पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार को बोला था।

मंत्री संजय झा ने पिछले दिनों केंद्र सरकार और विमान कंपनियों से किराया कम करने का अनुरोध किया था। उन्होंने किराए की अधिकतम सीमा तय करने की बात कही थी। मंत्री संजय झा ने कहा था कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को लूटा जा रहा है। इतने महंगे टिकट जब पटना में नहीं है।तो उड़ान योजना के तहत चल रहे दरभंगा एयरपोर्ट से ज्यादा भारा क्यों। मंत्री संजय झा के इस बयान के बाद सियासत भी तेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  North Koel Reservoir Project : मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का पारा हाई, सुस्त ठेकेदारों को आखिरी चेतावनी, पढ़िए 'नार्थ कोयल जलाशय' और 'मंडई वीयर' में कहां फंसा पेंच... जानिए कब बदलेगी गया-औरंगाबाद की किस्मत!

स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी बयान बाजी की थी और महंगे किराए के कारण का कारण राज्य सरकार की ओर से लगाए गए कर को बताया था। केंद्र की मोदी सरकार और विमान कंपनियों ने आखिरकार दरभंगा से हवाई किराया में कटौती का फैसला लिया है। वैसे अभी भी किराया पटना के मुकाबले अधिक है।त्योहारों के मौसम में हुई कटौती से लोगों में खुशी नवंबर महीना हिंदू धर्म के कई पर्व को लेकर आया है।

एक के बाद एक त्यौहार है धनतेरस दिवाली भैया दूज चित्रगुप्त पूजा छठ पूजा की वजह से प्रवासियों के बिहार आने में तेजी आ रही है। ट्रेन में रिजर्वेशन का हाल यह है किसी से छुपा नहीं है जिनके पास कंफर्म टिकट है उनको भी पता है कि सफर में छठ पूजा के गीत गाते हुए समाज सेवा करते हुए ही रास्ता कटेगा ऐसे में नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

बिहार के मिथिला में हवाई सेवा पहुंचने वाला राज्य के तीसरे एयरपोर्ट दरभंगा के लिए दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और हैदराबाद से सीधी हवाई सेवा है। चेन्नई से एक स्टॉप रोककर फ्लाइट दरभंगा आता है। दिल्ली से दरभंगा के लिए 10 नंबर को ₹10000 ,11 नवंबर को 11000 रुपए और 12 नवंबर को ₹10000 का टिकट मिल रहा है ।मुंबई से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 17500 ,11 नवंबर को 23000 और 12 नवंबर को ₹16000 का टिकट मिल रहा है।

बेंगलुरु से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 14000 ,11 नवंबर को 17000 और 12 नवंबर को 18000 रुपए का टिकट चल रहा है। चेन्नई से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 17000 एवं 11 नवंबर को 16000 ,12 नवंबर को ₹14000 का टिकट दिख रहा है।हैदराबाद से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 17000, 11 नवंबर को 24000, 12 नवंबर को ₹12000 का टिकट चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एएमयू यूजी और पीजी एडमिशन 2026-27: आवेदन शुरू, जानिए प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता

AMU Admission: अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पढ़ाई...

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें