spot_img

Darbhanga के जाले की मोमबत्तियां जलेंगी दीपावली, बर्थ-डे, क्रिसमस डे, धार्मिक अनुष्ठान में

spot_img
- Advertisement -

 जाले, देशज टाइम्स। ग्रामीण युवक एवं युवतियों को स्वनिर्मित सामग्रियों से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनाने  को लेकर मोमबत्ती बनाने की विधि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र जाले गुरुवार से प्रारम्भ हो (Darbhanga candles will be lit on Diwali, Birthday, Christmas Day and religious rituals) गया।

- Advertisement -

कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर दिव्यांशु शेखर ने बताया कि मोमबत्ती उद्योग एक ऐसा व्यवसाय है जिसे शुरु करने में बहुत ज्यादा लागत की जरूरत नहीं पड़ती है,मोमबत्ती निर्माण उद्योग में रोजगार की असीम संभावना है।

- Advertisement -

इसका उपयोग दीपावली बर्थ-डे, क्रिसमस डे उद्घाटन या धार्मिक स्थलों आदि के अवसरों में अधिक होता है। यह व्यवसाय ग्रामीण महिलाओं के लिए भी रोजगार का एक अच्छा अवसर हो सकता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की संचालिका गृह वैज्ञानिक पूजा कुमारी ने बताया की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाले, जोगियारा, मुरैठा, रजौन, दरमा, बिरने, मस्सा, दोघरा, लतराहा, रतनपुर आदि गांवों से ग्रामीण  युवक एवम युवतियां शामिल हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले के CO वत्सांक की विदाई पर छलके लोगों के आंसू: जनता बोली 'यादगार रहेगा कार्यकाल', अब ये संभालेंगे कमान!

प्रशिक्षण के पहले दिन गृह विज्ञानी पूजा कुमारी ने मोमबत्ती उद्योग में उपयोग में आने वाले कच्चे सामानों  जैसे की मॉम तथा इसके प्रकार, मोमबत्ती बनाने में उपयोग होने वाले अलग अलग फ्रेम, धागा, रंग आदि की जानकारी दी।

पूजा कुमारी ने बताया कि अगर कोई ग्रामीण इस व्यवसाय को शुरू करना चाहता है तो वह कम से कम दस हजार की लागत पूंजी से इसका शुरुआत कर सकता है। साजवटी मोमबत्ती बनाने के लिए मिट्टी का दिया, कुल्हड़, अलग-अलग प्रकार के सांचे, कांच के छोटे बोतल इत्यादि का उपयोग भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News छिपकली वाले खाने से बच्चों ने किया तौबा! बेनीपुर में मिड-डे मील तैयार कर इंतजार करती रहीं रसोइया | परीक्षा के बाद भूखे लौटे बच्चे

ग्रामीण इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए कच्चे सामन मुजफ्फरपुर या पटना या अपने नजदीकी शहर से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यकम के दौरान विज्ञानी डॉ पवन शर्मा, तथा केन्द्र के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के बच्चों का भविष्य संवारने की तैयारी: सरकार-यूनिसेफ का स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, संरक्षण और सामाजिक विकास पर मास्टर प्लान!

Bihar Child Welfare Budget: बिहार सरकार ने यूनिसेफ और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर 2026-27 के बाल कल्याण बजट को मजबूत करने के लिए एक तकनीकी परामर्श बैठक की। इस बैठक में बच्चों#BiharNews,#ChildWelfare,#UNICEFBihar

Madhubani में पुलिस पर हमला! लूट रोकने गई Dial-112 टीम को रॉड से पीटा, जवान अस्पताल में

Bihar Police Attack: बिहार के मधुबनी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने डायल-112 टीम पर हमला कर दिया। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से वार किया गया, जिसमें दो#BiharPoliceAttack,#MadhubaniCrime,#Dial112

Munger News: दिल्ली की 3 लड़कियां मुंगेर में मिलीं, सिर्फ इस बात पर घर छोड़ बिना टिकट पहुंचीं बिहार!

Munger News: दिल्ली से लापता हुई तीन नाबालिग सहेलियां मुंगेर में सुरक्षित मिलीं। माता-पिता की डांट से नाराज होकर वे बिना टिकट ट्रेन से बिहार पहुंची थीं। पुलिस ने उन्हें बाल#MungerNews,#BiharPolice,#DelhiGirls

दरभंगा में पुलिस भर्ती परीक्षा: DM-SSP का अल्टीमेटम, 10:30 के बाद नो एंट्री, अंतिम 30 मिनट में टॉयलेट भी नहीं!

Bihar Police Exam: दरभंगा में 12 जुलाई 2026 को होने वाली अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती परीक्षा के लिए DM और SSP ने कड़े निर्देश दिए हैं। कदाचार रोकने के लिए जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#KadaacharMuktPariksha