spot_img

देखो अपना देश का गवाह बनेगा Jhanjharpur, शिरडी समेत 8 ज्योतिर्लिंग की यात्रा 13 दिनों में पूरा करेंगे पर्यटक, क्या है तैयारी पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (भारत सरकार का उधम मिनीरत्न ) की क्षेत्रीय कार्यालय पटना से देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर (Look, tourists will visit eight Jyotirlingas including Jhanjharpur, Shirdi, their country will witness) रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में बड़ा खुलासा, साइबर धोखाधड़ी के अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, गैंग के 2 शातिर दबोचे गए

यह पर्यटक ट्रेन 25 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से खुलेगी जो की पूर्व मध्य रेलवे के पूर्णिया कोर्ट, मधेपुरा, सहरसा , सुपौल , निर्मली , झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर , मुजफ्फरपुर , हाजीपुर जंक्शन, पटलिपुत्रा ,आरा , बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर

- Advertisement -

तीर्थ यात्रियो को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी और तीर्थ स्थलों में उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग) ,द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारकाधीश मंदिर) , सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग) शिर्डी (साई बाबा दर्शन ) , श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग एवं नासिक (श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगनापुर मंदिर ) का दर्शन कराते हुए सात दिसंबर को वापस लौटेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में नाबालिग के हाथों से छिनेंगी स्टेयरिंग, ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ब्लैक स्पॉट और Road Safety... पढ़िए टोइंग वैन!

यात्रा शुल्क और समावेश:भारतीय रेल द्वारा संचालित , भारत गौरव ट्रेन मे पहली बार दो श्रेणी रखी गयी है। बजट: इसमें स्लीपर क्लास से यात्रा होगी। इसका शुल्क रु. 21251/- प्रति व्यक्ति होगा। स्टैंडर्ड: इसमें 03 एसी क्लास से यात्रा होगी। इसका शुल्क रुपया 33251/- प्रति व्यक्ति है। उपरोक्त के अलावा श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल मे रात्री विश्राम।

शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी। घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था।कोच मे सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे। उक्त जानकारी आईआरसी टीसी क्षेत्रीय कार्यालय पटना के राजेश कुमार ने दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...