spot_img

Elvish Yadav: विनर Big Boss और Youtuber एल्विश यादव बुरे फंसे : सांपों की तस्करी, विदेशी लड़कियों वाली रेव पार्टी का बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement -

बिग बॉस विजेता बनकर सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव मुश्किलों में घिर गए हैं। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयो जित कराने का आरोप है। इसके साथ ही वह तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े थे। एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं। साथ ही सांप का जहर भी मिला है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PNG कनेक्शन अब घर-घर, पढ़िए -पाइप वाली गैस पहुंचाने की क्या है तैयारी, CM Samrat की तेज ऑर्डर!
ऐसे सामने आया एल्विश का नाम

FIR की सामने आई कॉपी के अनुसार, एल्विश यादव का नाम भी आरोपियों में दर्ज है. ये FIR पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है. इसकी पूरी कहानी एक शिकायत से शुरू होती है. बकौल गौरव गुप्ता नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।

ये भी पता चला था कि, यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा- एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-52 के वजीराबाद निवासी एल्विश यादव ने बुधवार 25 अक्तूबर को इस प्रकरण में पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने मैनेजर के साथ लंदन गए थे। जब वह 17 अक्तूबर को वापस लौटकर आए, तब उन्हें वाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज मिले।

ऐसे ही मैसेज उनके साथ गए दोस्त/मैनेजर के मोबाइल पर भी आए थे। कुछ मैसेज में पहले 40 लाख और बाद में एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रकम ट्रांसफर नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। एल्विश की इस शिकायत पर थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में धारा 384, 387 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।

हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने इस मामले में तत्काल ही पड़ताल शुरू की। इसके लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी गुजरात के वडनगर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत और विस्थापन दोनों में आएगी कमी!

इस पर गुजरात पुलिस से संपर्क किया गया और एक टीम को गुजरात के लिए रवाना कर दिया। एसीपी ने बताया कि गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी साकिर मकराणी निवासी अंतुल दरवाजा, नजदीक महालक्ष्मी तेल मिल, वडनगर को धर दबोचा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Murder Case: दरभंगा में हलवाई की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा – Muder है, FIR

Darbhanga Murder Case: दरभंगा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। लहेरियासराय थाना...

Darbhanga News: केवटी में Hospital Development को लेकर हुआ बड़ा मंथन, कमेटी ने लिए कई अहम फैसले!

Hospital Development: केवटी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रखंड रोगी कल्याण...

Darbhanga News: दरभंगा में नाची मौत,शादी की तैयारी में लगा था टेंट कर्मी, DJ में दौड़ी करंट, मौत

करंट लगने से मौत: दरभंगा के हायाघाट में एक दिल दहला देने वाली घटना...