spot_img

Madhubani में महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: रात को चुपके से घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से जख्मी महिला डीएमसीएच रेफर ,आरोपित गिरफ्तार

- Advertisement -

घोघरडीहा, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के गांव में रात को अंधेरे में घर में घुसकर एक युवक की ओर से महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। और, महिला की ओर से विरोध करने पर युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से वार करते महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -

घटना बीते बुधवार की रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है। घटना के बाद महिला के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब तक आरोपी युवक फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार को सुबह उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News: बिहार में 'दुर्लभ खनिज' का महाभंडार, जल्द शुरू होगी अरबों की नीलामी प्रक्रिया

घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने पुअनि शंभू झा को महिला का फर्द बयान लेने के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेजा जहां पीड़ित महिला ने अपने  फर्द बयान में बताया कि मेरे पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं मैं अकेले गांव में रहती हूं।

बुधवार की रात अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी रात करीब 12 बजे मेरे ही ग्रामीण मंटू यादव उम्र 32 वर्ष चुपके से मेरे घर में घुस गया और मेरे साथ गलत हरकत करने लगा। जिसका मैंने विरोध किया तो उसने चाकू निकाल लिया और जान मारने की नीयत से कई बार मेरे ऊपर हमला किया।

आरोपी युवक ने पीड़ित महिला को गर्दन, गाल, कान और जांघ के बगल में कई बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार को फर्द बयान आते ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे  गिरफ्तार कर लिया और  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electric Vehicle Policy : बिहार में Electric Vehicle Policy: निजी EV को मिलेगी सब्सिडी पार्किंग, पेट्रोल पंपों पर भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Electric Vehicle Policy: बिहार सरकार अब शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Jamui News: मंत्री संजय सिंह की Fuel Saving वंदे भारत यात्रा पर सवाल, क्या सिर्फ दिखावा था ‘ईंधन बचाने’ का संदेश… फिर काफिला?

Fuel Saving: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने...

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...