spot_img

Darbhanga के जाले में जर्जर सड़क, सड़क निर्माण, नाली, कुंआ जीर्णोद्धार के मुद्दे जनसंवाद में उठे

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत अहियारी गोट गांव में शुक्रवार को आयोजित दरभंगा अनुमंडल स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीसीएलआर संजीत कुमार ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जीविका,लोक शिकायत, शिक्षा व स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

वहीं, उपस्थित राम आशीष यादव, राम दहीन राय,रामकाशी देवी आदि आमजनों से सार्वजनिक महत्व के मुद्दे अहल्यास्थान से नंगड़ा मोड़ तक की जर्जर सड़क व अहल्यास्थान से टारा तक सड़क निर्माण, नलजल योजना, जंगली जानवर का आक्रांत आदि कई समस्या से उपस्थित अधिकारी अवगत (Issues of dilapidated road, road construction, drain, well renovation in Darbhanga were raised in public dialogue) हुए।

- Advertisement -

बीडीओ दीनबन्धु दिवाकर ने सशक्त पंचायत समृद्ध बिहार अभियान के तहत मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना, गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना, जल जीवन हरियाली के तहत कुंआ जीर्णोद्धार के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सुपौल का गुरुकुल क्लासेस एंड लाइब्रेरी - ग्रामीण छात्रों की बदल रही तकदीर! बेनीपुर MLA विनय ने खुद देखा इस गुरुकुल का कमाल

बीपीआरओ रूपेश कुमार ने पंचायत कार्यालय,पुस्तकालय एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना सहित पंचायती राज विभाग की उपलब्धि के बारे में जानकारी दिया। बीएओ उपेंद्र कुमार ने अनुदानित दर पर मंसूर बीज वितरण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

- Advertisement -

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जाले मनीष कुमार ने श्रम संसाधन विभाग के बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना,बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दिया। एमओ उमाशंकर दास ने आपूर्ति विभाग के दो मुफ्त अनाज योजना, पूर्विकता प्राप्त योजना एवं अन्त्योदय योजना सहित नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने अथवा नाम सुधारने के लिए

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जय जय श्री राधे! रतनपुर में 69वें राधाष्टमी महोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबा पूरा इलाका

ऑनलाइन आवदेन एवं राशन कार्ड में छूटे हुए सदस्यों का आधार सीडिंग के बारे में जानकारी दिया। जीविका के बीपीएम देवदत्त ने जीविका परियोजना गरीब,अत्यंत गरीब परिवार के स्थाई जीवकोपार्जन को सुनिश्चित करता है की बात कही।

इस अवसर पर सीडीपीओ अर्चना कुमारी,अंचल अधिकारी राकेश कुमार,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी जाले डॉ विवेकानन्द झा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर हुआ।

इसके उपरांत कमतौल अहियारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रंजीत कुमार प्रसाद सहित मंचस्त अतिथियों का स्वागत स्थानीय मुखिया नागेंद्र शर्मा, पंसस ललन पासवान, दीपक कुमार एवं सरपंच पवन पंडित ने मिथिला के परम्परानुसार पाग व चादर से किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में बॉलीवुड का ‘बिहारी’ अवतार: सिद्धार्थ-तमन्ना ने JP गंगा पथ पर की महाआरती, छठ से जुड़ाव ने जीता दिल!

Patna Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म 'द वन' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. उन्होंने जेपी गंगा पथ पर भव्य गंगा आरती की और छठ पूजा की ग #PatnaBollywood,#ChhathPuja,#TheOneFilm

आपके खाने में मिलावट तो नहीं? बिहार में स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें क्या मिला!

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्यभर में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही ह #BiharFoodSafety,#HealthDepartment,#FoodInspection

Araria News अररिया में बेटी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते ही मौत! गुस्साए परिजन, फिर CHC में जो हुआ…

Araria News: अररिया के सिकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांप काटने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद #ArariaNews,#SiktiCHC,#MedicalNegligence

जीविका दीदियों की बदली किस्मत! आत्मनिर्भरता की राह पर महिलाएं, प्रशासन का भी मिला साथ

Bihar Jeevika: दरभंगा में जीविका दीदियों के सशक्तिकरण की नई मिसाल! केवटी में आयोजित वार्षिक आमसभा में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में हो रहे प्रय #BiharJeevika,#DarbhangaNews,#WomenEmpowerment