spot_img

Darbhanga के बिरौल में जनसंवाद, SDO Umesh Kumar Bharti ने कहा, विकास ही हमारा मकसद

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने शुक्रवार को कहा कि मैं यहां आपकी समस्याओं के निदान के लिए आया ही हूं। सभी पदाधिकारियों की भी ड्यूटी है कि वो आपकी बातें सुनें। उसका समाधान करें। एसडीओ श्री भारती स्थानीय पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद को संबोधित (Jan Samvad in Biraul, SDO Umesh Kumar Bharti said, development is our aim) कर रहे थे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

एसडीओ श्री भारती ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को उनके विभागों की जानकारी आम लोगों को देने को कहा। साथ ही, कहा कि अगर आप इनकी समस्या नहीं सुनेंगे और आम लोगों के सहभागिता नहीं बनेंगी तो गांव का विकास कैसे होगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पंचायत और गांवों के विकास के लिए सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं जिससे तारतम्य बनाकर ही विकास की नई परिभाषा लिखी जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि योजनाओं की जानकारी आम लोगों को रहे। उसका समुचित लाभ लोग उठाएं।

- Advertisement -

एसडीओ श्री भारती ने कहा कि जनसंवाद का माध्यम ही सरकार की योजनाओं के बारे में जरुरतमंदों को उसकी जानकारी और लाभ पहुंचाना है। यही वजह है भी पंचायतों में जनसंवाद हो रहे हैं। लोगों की समस्याएं पूछी जा रही हैं उसका निदान निकाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनका यहां पोस्टिंग ही आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए हुआ है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को जनता के कार्य के प्रति संवेदनशील रहने को कहा।

जनसंवाद का विधिवत उद्धाटन एसडीओ श्री भारती ने किया। वहीं मौके पर डीसीएलआर युनूस अंसारी, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, सीओ विमल कुमार कर्ण, सीडीपीओ सुनीता कुमारी ने भी लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन जीविका के बीपीएम आमोद कुमार शर्मा ने किया। मौके पर पंचायत के मुखिया संजय पासवान समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime| बैंक से रुपये लेकर निकली महिला, बाइक सवार बदमाशों ने झपटा झोला! कटिहार से कैश और सामान बरामद

Bihar Crime News: बिहार के घनश्यामपुर में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से हुई झपटमारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लूटे गए 52,550 रुपये, मोबाइल और अन्य सामान#BiharCrime,#GhanshyampurNews,#KatiharPolice

दरभंगा के जाले-धमाद में 121वां महावीरी झंडा महोत्सव! गगनचुंबी झंडे – पारंपरिक अखाड़ों का अद्भुत प्रदर्शन!

Bihar Mahaviri Jhanda: जाले और धमाद गांवों में 121वां महावीरी झंडा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बजरंगबली की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें पारंपरिक हथियारों और झड़नी नृत्य का प्रदर्शन#BiharMahaviriJhanda,#JaleDhamadFestival,#BajrangbaliPuja

Supreme Court का बड़ा फैसला: अब भी दागी नेता बन सकेंगे मंत्री! कैबिनेट में एंट्री पर रोक नहीं |पढ़िए – ‘संवैधानिक नैतिकता’ | PIL...

Supreme Court Ministers: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा, मंत्रियों की नियुक्ति का फैस#SupremeCourt,#MinistersWithCriminalCases,#IndianJudiciary

Bihar Legislature Session |बिहार में 5 दिन होगी सियासी हलचल! विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू, बड़े फैसले संभव | पढ़िए –...

Bihar Legislature Session: बिहार में 30 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने इस पांच दिवसीय सत्र को आहूत किया है#BiharPolitics,#WinterSession,#PatnaNews