

BPSC ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर इसे देखा जा सकता है। नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2023 तक आयोजित (BPSC’s 32nd Judicial Services Main Exam schedule is out) की जाएगी।
- Advertisement -
आयोग ने 3 नवंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके तहत बीपीएससी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- Advertisement -
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
- Advertisement -


