spot_img

BPSC Teacher Examination: दूसरे चरण में 7-10 दिसंबर तक होगी परीक्षा, कल से रजिस्ट्रेशन, नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

spot_img
- Advertisement -

बिहार में 1,70,461 स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षा के पहले चरण का परिणाम घोषित करते हुए नियुक्ति पत्र देते ही शिक्षक बहाली फेज 2 (The second phase of BPSC teacher examination will be held from 7-10 December) की शुरूआत हो गई है।

- Advertisement -

इसके तहत शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग एक्शन में चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -

आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक प्रशिक्षित शिक्षकों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए निबंधन और शुल्क जमा करने की तिथि 5 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी। विलंब शुल्क के साथ 17 नवंबर तक निबंधन कर पाएंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihta Dry Port: बिहटा पहुंचा इंडोनेशियाई कच्चा माल, बिहार के उद्योग-धंधों को मिलेगी नई रफ्तार

वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 नवंबर से शुरू होगी। यह 25 नंवबर तक चलेगी। इस तिथि का विस्तार नहीं होगा और गलती सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। शिक्षक भर्ती परीक्षा की पूरी जानकारी दी। 5 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी जबकि 7-10 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित की जायेगी।

परीक्षा के लिए पंजीकरण और परीक्षा की तिथियां भी जारी हो चुकी हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा कर दी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बीपीएससी टीआरई के दूसरे चरण का नोटिफिकेशन जारी है। दो तरह के शिक्षकों की बहाली होगी।

इसमें शिक्षा विभाग और पिछड़ा व अति पिछड़ा से प्राप्त अधियाचना के अनुसार बहाली होगी। 9 से 10 वर्ग के लिए 18877 रिक्त पद हैं। वहीं 6 से 8 के लिए 16,140 रिक्त पद हैं। माध्यमिक विद्यालय में विशेष शिक्षकों के पद पर 270 रिक्त हैं। उच्च माध्यमिक यानी 11 और 12 वर्ग के लिए 18577 रिक्त पद हैं। परीक्षा का सिलेबस और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन में जारी कर दी जाएगी।

बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज 2 की परीक्षा में इस बार एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। भाग एक क्वालिफाइंग विषय होगा। यह 30 नंबर के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

सामान्य अध्ययन 40 नंबर के 40 नंबर के होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर से 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाइ करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेन यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी अपनी अज्ञानता या अन्य कारणों से अपने फॉर्म को ठीक से नहीं भर पाए थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar PNG Connections बिहार में PNG कनेक्शन: 20 जिलों तक पहुंचा गैस नेटवर्क, जानें लेटेस्ट मई 18 तक के अपडेट, आगामी योजना और 154 FIR

बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि सारे बेबुनियाद आरोप है। जो भी अफवाह उड़ाये जा रहे हैं, वह गलत है। हमलोग सशर्त रिजल्ट दे रहे हैं। दूसरे फेज में भी सशर्त रिजल्ट दिए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electric Vehicle Policy : बिहार में Electric Vehicle Policy: निजी EV को मिलेगी सब्सिडी पार्किंग, पेट्रोल पंपों पर भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Electric Vehicle Policy: बिहार सरकार अब शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Jamui News: मंत्री संजय सिंह की Fuel Saving वंदे भारत यात्रा पर सवाल, क्या सिर्फ दिखावा था ‘ईंधन बचाने’ का संदेश… फिर काफिला?

Fuel Saving: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने...

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...