back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

लूट+मर्डर में बड़ा खुलासा: मुंशी ने ही रची 27 लाख लूट की साजिश, मगर उसके गुर्गें उसे ही मार डाला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर है जहां जिला पुलिस की टीम ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति राइस मिल के गेट पर राइस मिल के अकाउंटेंट की हत्या मामले का खुलासा हो गया है। मुंशी ने खुद ही रची थी लूट साजिश।

- Advertisement -

मगर लुटेरों ने दे दिया धोखा और उसमें उसी मुंशी की जान भी ले ली। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही, मुंशी दिलीप सिंह को गोली मारकर 27 लाख कैश लूट का पर्दाफाश कर दिया है जहां लूट की साजिश मिल के मुंशी दिलीप सिंह ने ही बनायी थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,अभी तक के अनुसंधान में जो बातें सामने आयी है, उसके अनुसार लूट की घटना में मिल का मुंशी दिलीप सिंह भी शामिल था। उसने ही लूट की साजिश रची थी। लूट की राशि में से सबसे ज्यादा हिस्सा लेने वाला था। क्योंकि उसको घर बनवाना था। यहां तक सब ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन, इसके बाद दिलीप के साथियों ने उसे यानी कि साजिशकर्ता को ही धोखा दे दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education: बिहार में शिक्षा की नई सुबह! 6000 स्कूलों में लगेंगे 12000 स्मार्ट क्लास, 25 लाख छात्रों का संवरेगा भविष्य

इसकी जानकारी देते एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया दिलीप सिंह को शेयर देना ही नहीं पड़े, इसलिए उसकी हत्या कर दी। इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। जिसकी जांच चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित शिवशक्ति राइस मिल के अकाउंटेंट दिलीप सिंह और आमोदेई सुगवा टोला के रहने वाले ड्राइवर सुरेश कुशवाहा टाटा सफारी गाड़ी से लहना वसूल कर राइस मिल लौट रहे थे।

इसी दौरान बिना नंबर के बोलेरो पर सवार पांच-छह की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। दोनों के सीने में गोली लगी. फायरिंग के बाद अपराधी आराम से गाड़ी की पिछली सीट पर रखे रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गया।

इसकी जानकारी देते एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र में राइस मिल के मुंशी से लूट और हत्या की घटना के बाद इसके सफल उद्भेदन के लिए एएसपी सदर राज के नेतृत्व में एक टीम बनायी गई थी। टीम ने उस लूट और हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

इस मामले में पलनवा के भुलन महतो, छौड़ादानो के गजेंद्र कुशवाहा और रामगढ़वा के किशोरी कुशवाहा गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो कट्टा, चार कारतूस, एक चाकू बरामद किया गया है।उन्होने बताया कि लूट की घटना में मिल का मुंशी दिलीप सिंह भी शामिल था। उसने ही लूट की साजिश रची थी।

लूट की राशि में से सबसे ज्यादा हिस्सा लेने वाला था।लेकिन लूट के साजिश में शामिल उसके अन्य साथियो ने उसको धोखा दे दिया।वे लोग दिलीप सिंह को लूट की राशि में शेयर ही नही देना चाह रहे थे।इस कारण इनलोगो ने उसकी हत्या कर दी।

एसपी श्री मिश्र ने बताया कि इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिसका अनुसंधान जारी है। उल्लेखनीय है,कि बीते 15 अक्टूबर की रात रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित शिवशक्ति राइस मिल के अकाउंटेंट दिलीप सिंह और आमोदेई सुगवा टोला के रहने वाले ड्राइवर सुरेश कुशवाहा टाटा सफारी गाड़ी से राइस के बकाया राशि की वसूली कर मिल लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी 'भारत टैक्सी', गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

इसी दौरान बिना नंबर के बोलेरो पर सवार पांच-छह की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए सफारी में पिछली सीट पर रखे रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गये।

हालांकि फायरिंग के दौरान सीने में गोली लगने से मुंशी दिलीप सिंह की मौत हो गई। जबकि ड्राईवर सुरेश का इलाज चल रहा है।वही इस घटना के बाद सीतामढी निवासी मृतक दिलीप सिंह की पत्नी पूनम देवी ने राइस मिल के मालिक वीरेंद्र कुमार और उनके पार्टनर मुन्ना मारवाड़ी समेत कई लोगों को आरोपित किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें