spot_img

Darbhanga News | पिंडारूच में 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्ञानोत्सव अधिवेशन का समापन

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। प्रखंड की पिंडारूच गांव में अनादि फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्ञानोत्सव अधिवेशन का समापन रविवार की शाम हुआ।

- Advertisement -

दूसरे दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता मिथिला मिहिर पत्रिका के संपादक कुणाल कुमार ने की। दो दिनों तक चले इस अधिवेशन में देश व विदेश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे व्याख्याता एवं रिसर्चरों ने अर्थव्यवस्था के परिप्रेक्ष्य विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा कर लोगों को इस संबंध में जानकारी दिया।

- Advertisement -

पर्यावरणविद संजय कुमार ने लोगों को औरंगाबाद के रामरेखा नदी और अब फल्गु नदी को पुनर्जीवित करने के विषय में अपने अनुभव को साझा किया।

- Advertisement -

आई. टी. आई. पटना के डा. नलीन रंजन ने अर्थव्यवस्था के परिप्रेक्ष्य पर चर्चा की।

अधिवेशन में दरभंगा कॉलेज अॉफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य प्रो. संदीप तिवारी, ओपी जिंदल ग्लोबल विवि के डा. अरविन्द नाथ ठाकुर, (2 day International Gyanotsav convention concludes in Pindaruch) आई. आई. टी. मुम्बई के प्रो. शिशिर कुमार झा व लनामिविवि के डा. अवधेश कुमार , लाल मोहन यादव, मनीष कुमार, डा. नवेदिता सहित अन्य ने भी विचार रखा और विभिन्न विषयों पर अपना – अपना अनुभवों को लोगों के बीच साझा किया। इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के महासचिव सह जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र अधिवक्ता ने कहा कि मिथिलाचंल के केवटी प्रखंड के धरती कविश्वर चंदा झा के गांव पिंडारूच में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है।

इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए उन्होंने अनादि फाउंडेशन के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कान्त चौधरी को धन्यवाद दिया और आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...