spot_img

Darbhanga में Google दिखा रहा 1704 सार्वजनिक कुंआ, मिल नहीं रहा, DDC Pratibha Rani का बड़ा निर्देश

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा,देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्धारित 11 अवयवों पर किए जा रहे कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक (DDC Pratibha Rani’s big instructions regarding wells in Darbhanga) आयोजित की गई।

- Advertisement -

प्रथम अवयव के अंतर्गत जल स्रोतों पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य संतोषजनक पाया गया। द्वितीय अवयव जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार कार्य में प्रगति लाने की आवश्यकता बताई गई है। इसमें तालाब,आहर, पईन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

- Advertisement -

तृतीय अवयव के अंतर्गत कुओं का जीर्णोद्धार की समीक्षा में पाया गया कि पंचायती राज विभाग की ओर से 353 एवं लघु सिंचाई विभाग की ओर से 345 कुंआ का जीर्णोद्धार कराया गया है। उल्लेखनीय है कि गूगल मैप के अनुसार दरभंगा जिला में 1704 सार्वजनिक कुंआ दिखाया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga University Holiday दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में छुट्टी का ऐलान, इस दिन तक रहेगा बंद; जानें कब शुरू होगा काम!

इस संबंध में कई प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों ने बताया कि जिन स्थलों पर गूगल मैप कुंआ बता रहा है, वहां कुंआ नहीं मिल रहा है। यह संभावना जताई गयी कि स्थानीय लोगों की ओर से कुंओं को पूर्णत: भरकर बराबर कर दिया गया है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अंचलाधिकारी के माध्यम से सत्यापन करवाते हुए, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रतिवेदन किया जाए कि संबंधित स्थल पर कुंआ नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime! दरभंगा में बुजुर्ग की हत्या! आख़िर आर्केस्ट्रा में क्या हुआ, कैसे गई जान?

अवयव चार के अंतर्गत जल स्रोतों के समीप सोख्ता के निर्माण की समीक्षा में पाया गया कि पंचायती राज विभाग की ओर से 152 कुंओं के समीप सोख्ता का निर्माण करवाया गया है, जबकि पीएचईडी ने 348 चापाकल के समीप सोख्ता का निर्माण करा लिया है। मनरेगा के द्वारा भी सोख्ता का निर्माण कराया जाता है, इस कार्य में पंचायती राज विभाग एवं मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारीयों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

अवयव पांच के अंतर्गत चेक डैम का निर्माण लघु सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कराया जाना है। संबंधित विभागों के पदाधिकारीयों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Plan दरभंगा में दुर्गा पूजा-उर्स पर ट्रैफिक के नए नियम: गाड़ी निकालने से पहले जान लें ये रास्ते! कहां करें पार्किंग | पढ़िए - बेनीपुर/बिरौल के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

अवयव छह के अंतर्गत नए जल स्रोत के सृजन के लिए खेत पोखर का निर्माण मनरेगा, मत्स्य, कृषि एवं लघु सिंचाई विभाग की ओर से किया जाना है, इसके कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

अवयव सात के अंतर्गत छत वर्षा जल संचयन के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभाग के भवनों को चिन्हित किया गया है। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अवयव आठ के अंतर्गत वृक्षारोपण, अवयव नौ के अंतर्गत जैविक खेती एवं टपकन सिंचाई, अवयव दस के अंतर्गत सौर ऊर्जा के प्रोत्साहन एवं अवयव ग्यारह के अंतर्गत सरकारी भवनों का निरीक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारीयों को इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुपौल में खूनी खेल ! सोते हुए शख्स को गर्दन में मारी गोली, वजह अभी भी रहस्य !

Supaul News: सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में घर में सो रहे लक्ष्मण पंडित को अज्ञात हमलावरों ने गर्दन में गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी #SupaulNews,#BiharCrime,#Pratapganj

Saudi Arabia Houthi Attack रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक! 12 की मौत, 309 घायल |रद्द हुईं सैकड़ों उड़ानें

Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 309 घायल हुए। अमेरिका ने हमले की कड़ी निंदा की है। #RiyadhAttack,#SaudiArabia,#HouthiTerror

Bihar Education शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बिहार के माता-पिता से अपील: बच्चों को मनपसंद करियर चुनने दें, थोपें नहीं अपनी राय!

Bihar Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार के अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर अपनी पसंद न थोपें। उन्होंने 'विकसित भारत 2047' के लिए युवाओं की रचनात्म #BiharEducation,#PrahladJoshi,#ViksitBharat2047

Bhagalpur Education Department 98 लाख के गबन से हड़कंप: भागलपुर में 4000 शिक्षकों के वेतन पर संकट, दुर्गापूजा से पहले बढ़ी चिंता!

Bhagalpur Education Department: भागलपुर शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के गबन के बाद डीपीओ की गिरफ्तारी हुई है। इसके चलते विभाग की आईडी ब्लॉक हो गई, जिससे 4000 शिक्षकों का सितंबर का वेतन अटक #BhagalpurNews,#BiharTeachers,#EducationDepartment