back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा के युवा व्यवसायी Saurabh Jha हत्याकांड का आरोपी चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा के युवा व्यवसायी सौरभ झा हत्याकांड में सोमवार को एक नया मोड़ आ गया। सौरभ के चाहने वाले ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। वहीं, उसकी मौजूदगी की खबर ग्रामीणों ने परिजनों को (Singhwada’s Saurabh Jha murder accused caught by villagers) भी दी।

- Advertisement -

इसके बाद ग्रामीण ने हत्याकांड के नामजद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि नामजद अपने कपड़ा दुकान पर आया है। इसी बीच उसे पकड़ लिया गया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, युवा व्यवसायी और किशुन झा के पुत्र सौरभ झा हत्याकांड में नामजद आरोपी रामपुरा के राजाराम साह के पुत्र पंकज कुमार सोमवार को अपने कपड़ा दुकान पर पहुंचा था। इसकी भनक परिजनों और ग्रामीणों को जैसे ही लगी सबों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 15 लाख का MNREGA Scheme में बड़ा खेल, 5 अधिकारियों पर गिरी गाज, होगी पूरी वसूली!

जानकारी के अनुसार, रामपुरा के राजाराम साह को सिंहवाड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है जहां से सामान खाली कराने पहुंचे उनके पुत्र पंकज कुमार को बाजार में कुछ लोगों ने देख लिया। पहचानते ही इसकी जानकारी तत्काल लोगों ने सौरभ झा के पिता कृष्णकुमार झा उर्फ किशुनजी को देते हुए सभी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

लोगों की भीड़ ने आरोपी को घेर लिया तथा इसकी सूचना सिंहवाड़ा थाना के साथ ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को सुरक्षा घेरा में लेकर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह थाना व प्रखंड मुख्यालय के पीछे बगीचा में सौरभ झा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक सौरभ झा के पिता कृष्ण कुमार झा के आवेदन पर ऋषिकेश कुमार के अलावा उसके पिता राजाराम साह, भाई पंकज कुमार एवं उसके परिवार की चार महिला व सिंहवाड़ा के गोलू कुमार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के क्रम में ऋषिकेश को दिल्ली से पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दबिया को घटनास्थल के पास से बरामद किया गया था।हालांकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही होने से मृतक के परिजनों में आक्रोश था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी!

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों जैसे सितारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा...

दिल्ली विश्वविद्यालय में DU Assistant Professor Recruitment: 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों...

हिंदू नव वर्ष 2026: विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि

Hindu New Year 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक नए वर्ष का आगमन केवल कैलेंडर...

अमेरिकी व्यापार समझौते के झटके से Indian Rupee लड़खड़ाया, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा

Indian Rupee: अमेरिकी व्यापार समझौते में संशोधन की खबरों के बीच भारतीय रुपया डॉलर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें