back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा CHC जहां दीवारों पर नाचती हैं करंट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। यह अस्पताल है बिहार का नायाब अस्पताल जहां दीवार पर करंट दौड़ती है। वह भी एक महीनें से। दीवार करंट फेंक रहा है, मरीजों का इलाज चल रहा है और स्वास्थ्य महकमा आराम से दौड़ते करंट के बीच चरमराती बिजली की लुंजपूंज तारों को निहार रहा (Singhwada CHC where current dances on the walls) है।

- Advertisement -

वहीं, मौत के इंतजार में बैठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा के क्या कहने। ऐसा, पहली बार सुनने को मिल रहा है जहां किसी अस्पताल की दीवार में करंट आने से अफरा तफरी मची हो। वह भी तब जब समस्या पिछले एक महीने से है। चरमराती विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के बीच आज क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सिंहवाड़ा सीएचसी की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था खराब होने के कारण पांच नवंबर की देर शाम दीवाल में करंट आते ही अपनातफरी मच गई। प्रसूति वार्ड में दो कमरे में आ रहे करंट की जानकारी मिलते ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (प्रशासनिक) डा प्रेमचंद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराब माफियाओं पर चला कानून का हंटर, दो तस्करों को 7 और 5 साल की जेल, लाखों का जुर्माना

मौके पर पहुंचे लोगों ने बिजली के लाइन को डिस्कनेक्ट कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई। बताया गया है कि एक माह से अस्पताल में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था खराब चल रही थी। जिसे ठीक नहीं कराया जा रहा था। जनरेटर से विद्युत की आपूर्ति अस्पताल के सभी वार्डों में हो रही थी।

विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही जैसे ही जनरेटर बंद होता था कि अस्पताल के इमरजेंसी, प्रसूति सहित कई भागों में अंधेरा छा जाता था। तैनात कर्मियों ने बताया कि ओवरहेड तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की तत्काल व्यवस्था की गई थी। बीती शाम प्रसूति विभाग में मरीज एवं उनके परिजन बैठे हुए थे।

इसी बीच मनिकौली से आये एक परिजन ने दीवाल से आ रहे करंट को महसूस किया। जैसे ही दीवाल को छुआ की करंट लगते ही वह चिल्लाने लगी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनते ही प्रसूति विभाग में भगदड़ मच गई। नवजात बच्चों को लेकर प्रसूतांए कमरे से बाहर निकलने लगी। मौके पर कार्य कर रहे हैं।

एएनएम सोनी कुमारी एवं अनिता कुमारी सहित अन्य कर्मी मरीज के बचाव के लिए उन्हें कमरे से बाहर निकलने लगे। इसी बीच विद्युत आपूर्ति डिस्कनेक्ट करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद करंट जिस कमरे में आ रहा था, उस कमरे को खाली कर दिया गया। हेल्थ मैनेजर विनय भूषण ने बताया कि विद्युत व्यवस्था में हुई गड़बड़ी को ठीक कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी!

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों जैसे सितारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा...

दिल्ली विश्वविद्यालय में DU Assistant Professor Recruitment: 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों...

हिंदू नव वर्ष 2026: विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि

Hindu New Year 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक नए वर्ष का आगमन केवल कैलेंडर...

अमेरिकी व्यापार समझौते के झटके से Indian Rupee लड़खड़ाया, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा

Indian Rupee: अमेरिकी व्यापार समझौते में संशोधन की खबरों के बीच भारतीय रुपया डॉलर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें