spot_img

Madhubani के बाबूबरही में डूबने से दो अबोध बच्चों की मौत, दादा के साथ बधार गए…फिर लौटी लाशें, चित्कार…कोहराम

spot_img
- Advertisement -

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई है। मामला पिरही गांव का है जहां एक ही परिवार के दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो (Two innocent children died due to drowning in Babubarhi) गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर में रामप्रीत साफी अपने दोनों पोते को साथ लेकर किसी कार्य से बघार की ओर गए हुए थे। खेत में वो काम करने लगे। इसी दौरान दोनों बच्चे सहोरबा घाट के पास बलान नदी में चले गए। जब तक लोगों ने देखा तब तक दोनों बालक गहरे पानी में चले गए थे।

- Advertisement -

हालांकि लोगों की ओर से दोनों बालक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृत बालक की पहचान पिरही गांव के डोमन साफी के पांच वर्षीय पुत्र रितिक कुमार तथा दुःखी साफी के 4 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bus Fare Hike: सरकारी बसों का किराया बढ़ना तय! जानें कितना बढ़ेगा Bus Fare Hike और कब से होगा लागू?

डोमन साफी तथा दुःखी साफी दोनों सगे भाई हैं।ग्रामीणों ने बताया कि दुःखी साफी तथा डोमन साफी दोनों भाई को मात्र एक-एक पुत्र ही थे जो अब नहीं रहे। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

दोनों बालक की मां रोते रोते बेहोश हो जाती है। परिवार में चारों तरफ चीत्कार ही चीत्कार सुनाई दे रही थी। एसआई सुरेश पासवान ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...

Darbhanga News: बेनीपुर में बिरौल जा रहा सीमेंट ट्रक का SH-56 पर भीषण हादसा, ओवरटर्न होकर पलटा, दबकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

सीमेंट ट्रक हादसा: मंगलवार की सुबह दरभंगा के बेनीपुर में एक ऐसा हादसा हुआ,...

Bihar Land Acquisition : बिहार लैंड एक्विजिशन: जमीन मालिकों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मिलेगा 4 गुना मुआवजा!

Bihar Land Acquisition: बिहार में ज़मीन अधिग्रहण को लेकर मची खलबली के बीच अब...