back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में औरंगाबाद की तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया, 4 सालों तक यौन शोषण, फिर गर्भपात, फिर पिला दी जहर…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता से एक बड़ी खबर है जहां एक औरंगाबाद की महिला निस्ता के निवासी अबुल हसनात के पुत्र शहबान अतहर के प्रेम जाल में ऐसी फंसी की इस तलाकशुदा महिला का जीवन नरक (Divorced woman from Aurangabad trapped in love trap in Singhwara) बन गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आरोप यही है कि शबहान अतहर ने उक्त महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका सालों यौन शोषण किया और फिर जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवाते हुए ऐसी जाल में उसे लगातार फंसाता चला गया जहां उसके शरीर में उसके आशिक का जहर ऐसा फैला वह जिंदगी और मौत से जूझने लगी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक भी शादीशुदा है। जब महिला गर्भवती हो गई तो इसी बीच आरोपी युवक मजदूरी करने सऊदी अरब चला गया। महिला जब उसके घर निस्ता पहुंची तो उसके घरवालों ने लोक लज्जा का हवाला देकर एवं युवक से निकाह करा देने का झांसा देकर महिला का गर्भपात करा दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में फाइलेरिया के खिलाफ महा अभियान का शंखनाद, Filaria Eradication के लिए घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा

एक तलाक शुदा महिला को शादी का झांसा देकर चार सालों तक यौन शोषण और अब न्याय के लिए दर दर भटक रही औरंगाबाद जिला की पीड़ित महिला ने क्या बताया, कैसे निस्ता के शहबान अतहर ने प्रेम जाल में फंसाकर उसका चार सालों तक यौन शोषण किया जानिए क्या कह रही है पीड़ित महिला, पूरी खबर

महिला ने कहा है कि उसके बाद शहबान अतहर ने उसको गया में किराया का कमरा लेकर दिया, जहां वह बच्चों के साथ रहती थी। इसी बीच आरोपी युवक घरेलू खर्च के लिए उसे पैसा भी भेजता रहा। इसी वर्ष 17 अप्रैल को शहबान के भाई अदनान अतहर ने उसे निस्ता बुलाया एवं परिवार के लोगों के साथ मिलकर शर्बत में जहर मिला कर पिला दिया।

जब महिला की तबियत बिगड़ी तो आनन फानन में महिला को ब्रह्मपुर के एक डॉक्टर के यहां ले जाकर उपचार कराया गया। जब महिला का स्वास्थ्य ठीक हुआ तो उसे वापस गया भेज दिया गया। बाद में तीन अगस्त को आरोपी युवक के जीजा ने महिला को कोलकाता बुलाया जहां महिला के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया।

महिला ने बताया कि इसी बीच शहबान अतहर के गांव पहुंचने की जानकारी मिलने पर जब वह उससे संपर्क की तो उसने अतरबेल चौक पर बुलाया वहां से युवक नौ अक्तूबर को महिला को दरभंगा के एक होटल में ले गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News: दरभंगा न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला, बार एसोसिएशन के खाते में जमा होंगे हजारों रुपए

जहां युवक ने महिला को निकाह कर लेने का झांसा देकर पुनः शारीरिक शोषण किया। होटल में निकाह की बात पर दोनो में बहस हो गई जिसके बाद महिला वापस औरंगाबाद लौट गई।

इसके बाद 13 अक्तूबर की महिला वापस युवक के घर निस्ता गांव पहुंची तो उस इंसाफ के बदले आरोपियों ने दुर्व्यवहार कर मारपीट की। महिला ने बताया कि उसी दिन थाने पर शिकायत लेकर गई लेकिन उसकी एक नही सुनी गई उल्टे रातभर थाने पर रखकर सुबह घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराब माफियाओं पर चला कानून का हंटर, दो तस्करों को 7 और 5 साल की जेल, लाखों का जुर्माना

इधर, महिला ने दोबारा थाने पहुंचकर आरोपी युवक उसकी पत्नी, मां एवं भाई सहित सात लोगों को नामजद कर थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी मधुबनी जिला के पतौना थानाक्षेत्र के बरदाहा गांव में हुई थी।

पति से तलाक के बाद वह बच्चों को लेकर अकेली रहती थी। इसी बीच उसके पूर्व पति के दूर का रिश्तेदार निस्ता के शहबान अतहर ने उससे फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया और निकाह का झांसा देकर चार वर्षों तक यौन शोषण करता रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी!

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों जैसे सितारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा...

दिल्ली विश्वविद्यालय में DU Assistant Professor Recruitment: 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों...

हिंदू नव वर्ष 2026: विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि

Hindu New Year 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक नए वर्ष का आगमन केवल कैलेंडर...

अमेरिकी व्यापार समझौते के झटके से Indian Rupee लड़खड़ाया, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा

Indian Rupee: अमेरिकी व्यापार समझौते में संशोधन की खबरों के बीच भारतीय रुपया डॉलर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें