spot_img

Madhubani के मधवापुर India-Nepal Border की ये नदी…दो बाइक सवार आए, नदी पार की…Nepal गए, वहां से लौटे, एक की डूबने से मौत की आशंका, दूसरा बाइक छोड़कर फरार

spot_img
- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। भारत-नेपाल सीमा के अखरहरघाट स्थित धौंस और यमुनी नदी के संगम तट के समीप बड़ा हादसा हुआ है। यहां नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई है। हालांकि, चौबीस घंटे हादसे के हो चुके हैं लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त ही हो पाई (Fear of death due to drowning in Madhwapur, second absconding) है।

- Advertisement -

जो जानकारी छनकर आ रही है उसके मुताबिक, एक बाइक पर दो युवक यहां नदी किनारे देखे गए थे। फिर नदी के इस तरफ बाइक खड़ी कर उस पार नेपाल में कहीं चले गए। वहां से वापस लौटने के दौरान नदी में फिसलकर एक युवक गहरे पानी में डूब गया। वहीं, दूसरे के बारे में पढ़िए पूरी खबर क्या हुआ…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात सोमवार की है जहां साहरघाट थाना क्षेत्र के अखरहरघाट स्थित भारत-नेपाल सीमा पर धौंस एवं यमुनी नदी के संगम तट के नजदीक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार को शव बरामद कर लिया गया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाइक को जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद दूसरा युवक बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। फिर यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दोनों युवक नेपाल से शराब पीकर लौट रहे थे।

इसी दौरान यह घटना घट गई। इधर मामले की सूचना पर वहां पहुंची साहरघाट पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर मंगलवार को राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार एवं आपदा मित्र संजय यादव सहित अन्य लोगों के अथक प्रयास से शव को बरामद कर लिया गया।

मंगलवार को शव बरामद होने के बाद साहरघाट थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव व बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: पटना में 27 लाख लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाइक को जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...

Darbhanga News: बेनीपुर में बिरौल जा रहा सीमेंट ट्रक का SH-56 पर भीषण हादसा, ओवरटर्न होकर पलटा, दबकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

सीमेंट ट्रक हादसा: मंगलवार की सुबह दरभंगा के बेनीपुर में एक ऐसा हादसा हुआ,...

Bihar Land Acquisition : बिहार लैंड एक्विजिशन: जमीन मालिकों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मिलेगा 4 गुना मुआवजा!

Bihar Land Acquisition: बिहार में ज़मीन अधिग्रहण को लेकर मची खलबली के बीच अब...