back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

जमीन कारोबारी की कार पर जमकर फायरिंग, अपराधियों ने 2 लाख कैश लूटे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना जिले के बिहटा थाना इलाके में डिहरी गांव के समीप अपराधियों ने गोलीबारी कर लूट को अंजाम दिया। जमीन कारोबारी डिहरी गांव के ही रविकांत कुमार से दो लाख की लूट हुई है। कारोबारी पर गोलीबारी कर 2 लाख की लूट के बीच कार पर भी कई राउंड फायरिंग करते हुए अपराधी हथियार दिखाकर बैग (Loot of two lakh cash from land dealer) लेकर भाग निकले।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  झारखंड निकाय चुनाव: 48 निकायों में वोटिंग जारी, उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद

जानकारी के अनुसार,मनेर रजवाहा मार्ग में डिहरी पुल से मीठापुर अपनी कार से जा रहे था। रास्ते मे अग्रणी होम के समीप पहले से घात लगा बैठे आधा दर्जन अपराधियों ने कार पर गोलीबारी शुरू कर दिया। इनका वाहन का भी कारोबार है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

- Advertisement -

एक महीने पहले दस लाख रंगदारी मांगी गई थी। बिहटा थाने के अमहरा स्थित आईआईटी पटना के ओपी में दो लोगों को नामजद समेत कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रविकांत कुमार जमीन खरीद-बिक्री और जेसीबी का कारोबार भी करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Census: बिहार की तकदीर गढ़ेगी डिजिटल जनगणना 2027, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना

कार अनियंत्रित होने पर कारोबारी को हथियार दिखा कर बैग समेत दो लाख नकद लेकर भाग गए। वहीं, इस मामले में ओपी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने प्रथम जांच में घटना को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि पूर्व में मांगी गई रंगदारी की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें