back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

ATS ने पकड़े ISIS के दो आतंकी, केमिकल अटैक की थी प्लानिंग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

यूपी ATS ने अलीगढ़ से ISIS के दो आतंकियों को गिरफ्तार (ATS caught two ISIS terrorists) किया था। अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम भी उन दोनों से पूछताछ करेगी गिरफ्तार दोनों आरोपी Student of Aligarh Muslim University (SAMU) Organization के मेंबर हैं।

- Advertisement -

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पीएचडी कर रहे छात्र अरशद वारसी और पुणे ISIS केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) के वांटेड आतंकी शाहनवाज को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

ATS की गिरफ्त में आए अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को राजधानी स्थित एनआईए/एटीएस की अदालत के न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा ने छह दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। दोनों को ATS आज अपनी रिमांड के दौरान पूछताछ आगे बढ़ाएगी और अलीगढ़ समेत अन्य जिलों में जाकर छापे मारेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में जैश के 3 खूंखार आतंकी ढेर, सैफुल्ला का अंत, जलकर खाक हुए शव!

बताया जा रहा है कि NIA और दिल्ली स्पेशल सेल की ओर से गिरफ्तार दो आतंकियों से अलीगढ़ के रहने वाले अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक के बारे में जानकारी मिली थी। उसके बाद यूपी एटीएस ने अलीगढ़ में छापेमारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक ये ISIS का पैन इंडिया मॉड्यूल है जिसमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, पुणे के पढ़े लिखे छात्र ज्यादातर शामिल हैं।

यूपी एटीएस ने खतरनाक आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े जिन दो आतंकियों अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है उनके बारे में खबर है कि वो यूपी में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. दोनों आईएसआईएस के पुणे मॉड्यूल से जुड़े थे।

अलीगढ़ से पकड़े दोनों संदिग्धो अब्दुल अर्सलान और माज बिन तारिक से यूपी एटीएस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के अलावा महाराष्ट्र ATS और राजस्थान पुलिस भी पूछताछ करेगी। यूपी एटीएस का मानना है कि इनसे पूछताछ के दौरान इंडिया में सक्रिय आईएसआईएस से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

ये खतरनाक आरोपी एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा गिरफ्तार किए गए शाहनवाज और रिजवान के साथ मिलकर केमिकल अटैक की प्लानिंग कर रहे थे. आपको बताते चलें कि पकड़ा गया अब्दुल्ला अर्सलान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुका है. वहीं ISIS के कुछ हैंडलर्स ने अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक का पुणे मॉड्यूल से संपर्क कराया था.

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन आईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने वाली यूपी एटीएस के रडार पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कई अन्य छात्र भी हैं। UP ATS ने उन्हें भी मुकदमे में नामजद किया है।

आईएस का पुणे माड्यूल यूपी के छह जिलों में अपनी गहरी जड़ें जमा रहा था। आईएस के इस मॉड्यूल के सदस्य अलीगढ़ के अलावा संभल, प्रयागराज, लखनऊ, रामपुर, कौशांबी आदि जिलों में सक्रिय हैं. इसके साथ ही वो किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए असलहा और गोला-बारूद जुटा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें