

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। हम मनाएंगें शांतिपूर्ण पर्व। यही है प्रण। दीपावली, कालीपूजा और छठ पर दिखेगी शांतिपूर्ण व्यवस्था। यही है तिलकेश्वर ओपी परिसर में बुधवार को ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की (Peace committee meeting regarding festival in Tilakeshwar) बैठक का संकल्प।
जहां ओपी अध्यक्ष श्री कुमार ने उपस्थित लोगों से दीपावली, काली पूजा एवं लोक आस्था का पर्व छठ पर्व को आपसी भाईचारा के बीच शांति पूर्वक सरकारी गाइड लाइन के अनुसार मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि काली पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर पूजा समिति और डीजे मालिक पर कार्रवाई किया जाएगा। पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है। बिना अनुमति के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर कार्रवाई किया जाएगा।
श्री कुमार ने लोगों से दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान शराब का सेवन, अश्लील हरकत सहित अन्य ऐसा कोई काम नहीं करने का अपील की, जिससे सामाजिक तनाव पैदा हो।
उन्होंने लोगों को पर्व के दौरान किसी भी तरह के अपवाह पर उत्तेजित नहीं होने तथा अपवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। मौके पर सरपंच मिथिलेश राय, गोविंद राय, गणेश भारती, दीपक राय, कुंदन राय, सोहन राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

