back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

जिस बयान पर सीएम शर्मसार, उसी के समर्थन में बायोलॉजी की किताब ले आए मंत्री, बीजेपी बोली, सेक्स का विश्वविद्यालय खुलवा दीजिए और…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीएम नीतीश कुमार ने अपने उस बयान पर शर्म करते हुए उसे वापस लेने का ऐलान कर दिया है, जिसमें उन्होंने महिला-पुरुष संबंधों की बात की थी। लेकिन नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्री अभी भी उसी बयान को सही दिखाने की कोशिश में जुटे हैं।

- Advertisement -

जदयू के मंत्रियों व नेताओं की कोशिश यही है कि वे यह साबित कर दें कि नीतीश कुमार ने जो कहा है, वह किताबी ज्ञान है। यही कारण था कि बिहार सरकार के मंत्री गुरुवार को विधानसभा में बायोलॉजी की किताब लेकर पहुंची। उन्होंने पत्रकारों को बताने का प्रयास किया कि नीतीश कुमार ने जो कहा वो तो किताब में भी लिखा है।

- Advertisement -

जदयू के कई पार्षद एनसीईआरटी की क्लास 12वीं की किताब लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसमें सेक्स को लेकर ज्ञान की बातें हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि एनसीई आरटी की 12वीं की किताब में सेक्स जुड़ी कई जानकारियां हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rajgir Zoo Safari: दोगुनी होंगी बसें, टिकटें भी होंगी डबल – पर्यटकों के लिए बड़ा तोहफा

इन्हीं बातों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामने रखा था। इस पर इतना बवाल खड़ा कर दिया गया। अगर भाजपा को इतनी ही दिक्कत है तो एनसीईआरटी का पूरा सिलेबस बदलवा दें। अशोक चौधरी एनसीईआरटी की किताब लेकर विधान परिषद पहुंचे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि अपमानजनक बातें हैं तो फिर 12वीं की किताब से इन सब बातों को हटवाना चाहिए। ये लोग इसलिए ड्रामा कर रहे हैं कि आरक्षण से जुड़ा बिल विधानमंडल में आना है।

मीडिया के सामने 12वीं की बायोलॉजी की किताब दिखाते हुए बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह आईं। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेता विधानमंडल में जानबूझ कर हंगामा किया जा रहा है।

जिस मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है, वो तो एनसीईआरटी की किताबों में उपलब्ध है। अशोक चौधरी ने हिंदी और अंग्रेजी में लिखी किताब का पेज नंबर भी बताया। ऐसे में जब एनसीईआरटी के बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा है, तो उसी बात को सदन में कहने पर क्या आपत्ति है। इसके बाद अशोक चौधरी ने मुद्दे में आरक्षण जोड़ दिया और बताया कि नीतीश कुमार के बयान पर हंगामा का कारण आरक्षण दायरा बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बंपर Bihar Home Guard Recruitment: 13,500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, बढ़ा दैनिक भत्ता, जानें आवेदन प्रक्रिया

मंत्रियों की इस बायोलॉजी की किताब लाने पर भाजपा की एमएलसी निवेदिता सिंह ने कहा कि बायोलॉजी की किताब ले आकर किसको समझा रहे हैं? सभी लोग पढ़लिख कर आए हैं। पढ़ाई तो नौवीं से ही शुरू हो जाती है। लेकिन जिन शब्दों का प्रयोग नीतीश कुमार ने किया था, अगर वो किताब में लिखा मिला तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar AC Buses: होली-ईद पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी: बिहार AC Buses ने शुरू की स्पेशल सेवा, किराए में भारी छूट! पढ़िए... 4 राज्यों के लिए स्पेशल परिचालन

निवेदिता सिंह ने आगे कहा कि सेक्स का विश्वविद्यालय खुलवा दीजिए और वीसी नीतीश कुमार बन जाएं। प्रिंसिपल अशोक चौधरी बन जाएं और सारे मंत्री प्रोफेसर बन जाएं, सेक्सुअल क्लास के। निवेदिता सिंह ने यह भी कह दिया कि अशोक चौधरी पहले घर में पढ़ लें और अपनी बहू-बेटी को पढ़वा लें।

बीजेपी पिछड़ा और दलित विरोधी है। नीतीश कुमार के इमेज को खराब करना चाहते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार की इमेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि बिहार के पिछड़े अति पिछड़े और दलित जानते हैं कि नीतीश कुमार ने ही उनकी लंबी लड़ाई लड़ी है। नीतीश कुमार ने ही बिहार में आरक्षण को बढ़ाने का बड़ा काम किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें