back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में अतिक्रमित मुक्त होंगे जमीन, पंचायत समिति का हरियाली से मनरेगा तक कई फैसला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान,देशज टाइम्स। प्रमुख सभा भवन में हुई पंचायत समिति की बैठक में सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने को लेकर सदस्यों ने अपनी बातें रखीें। मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, स्कूल की चाहरदिवारी निर्माण, तालाब उड़ाही व जल जीव हरियाली से लेकर मनरेगा तक पर विमर्श और जानकारियों से (Encroached land will be freed in Kusheshwarsthan) अवगत कराया गया।

- Advertisement -

मौके पर कई फैसले किए गए। बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सह बीपीआरओ किरण मंडल गत बैठक में किए गए फैसले को पटल पर रखते हुए उसपर हुई कार्रवाई से सदन को अवगत कराया।

- Advertisement -

साथ ही पंचायत स्तरीय सभी विभाग के कर्मचारियों के छठ के बाद पंचायत भवन में रहकर काम  करने को लेकर सदन को आश्वस्त किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Smart City: क्या दरभंगा बनेगा स्मार्ट सिटी? Delhi में मुलाकात और शहर की उम्मीदों को पंख... पढ़िए एयरपोर्ट, एम्स, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कई विश्वविद्यालयों में सजेगा Smart City का ताज

बैठक की कार्यवाही  शुरू होने पर बीपीआरओ ने ग्राम पंचायत व पंचायत समिति में टाईड व अनटाईड मद प्राप्त राशि से पंचायतों में तेज गति से विकास कार्य करने की अपील पंचायत प्रतिनिधियों से किया। षष्ठ वित्त के राशि अभी तक नहीं आने की जानकारी दी।

वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, मुखिया विमलचन्द्र खाँ,  मुखिया बैद्यनाथ कुंवर व पंचायत समिति सदस्य नंद किशोर शर्मा ने बेरी चौक पर अतिक्रमण मुक्त कराये गये सरकारी जमीन को फिर से अतिक्रमण करने को लेकर सीओ से अतिक्रमण मुक्त कराने तथा सभी पंचायत के ग्रामीण सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कराया।

राजस्व से जुड़े मामले पर जबाव देते सीओ शिवम श्रीवास्तव ने कहा सभी राजस्व कर्मचारी जहां पंचायत भवन है वहां पंचायत भवन व पंचायत भवन नहीं रहने वाले पंचायत में सर्वजनिक स्थान पर हरकर काम कर रहे हैं।

पंचायत में नहीं जाने की सुचना मिलने पर तत्क्षण जांच कर निलंबित करने की कारवाई की जायेगी।कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार ने बाढ़ का समय समाप्त होने पर अब मनरेगा की सभी योजना जो ग्राम सभा से पारित हो का कार्य किये जाने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गलमा धाम में शिव-पार्वती विवाह की धूम, जानिए Mahashivratri पर कब निकलेगी भोलेनाथ की बारात और क्या है रुद्राभिषेक का समय

मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, स्कूल की चाहरदिवारी निर्माण, तालाब उड़ाही व जल जीवन से जुड़े कार्य होने की जानकारी दिया।  मौके पर उप प्रमुख संतोष

कुमार यादव,एमओ आशीष कुमार, मनरेगा पीओ संदीप कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक संजीत कुमार चौधरी, सीडीपीओ सुनीता कुमारी , समिति सदस्य सुजीत कुमार राय,सतीश सिंह, उपेन्द्र पासवान, बीसीओ, पशुपालन पदाधिकारी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...

Free Fire MAX: 14 फरवरी को पाएं फ्री बंडल्स और स्किन्स!

Free Fire MAX: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के शौकीनों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें