back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

Darbhanga के Hanumannagar का डिहलाही पंचायत जहां DM Rajiv Roshan ने कहा, बदल रहा है गांव

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं जनता का सुझाव व अनुभव प्राप्त करने के लिए दरभंगा जिला के हनुमाननगर प्रखंड अन्तर्गत डिहलाही पंचायत के ग्राम-डिहलाही, वार्ड नम्बर-04 में जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

डिहलाही पंचायत में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम का सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसमें अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता (राजस्व),अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -

इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास के लिए संवेदनशील है, सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जीविका समूह को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैय्या कराकर रोजगार से जोड़ा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिहार अग्रणी राज्य रहा है। साथ ही सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाया गया है।आज समाज के हर भागीदारी के लिए महिला तैयार है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये है, जिसमें बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन, मद्य निषेध, जल-जीवन-हरियाली अभियान शामिल है।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत युवाओं को हनुरमंद बनाने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम तथा उन्हें रोजगार तलाश के लिए मुख्यमंत्री स्वयं सहायता निश्चय भत्ता योजना एवं उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनवाए जा रहे है, जहाँ आरटीपीएस के माध्यम से निर्धारित समय में जाति, आवासीय, आय एवं जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जा रहे है। भू-लगान की रसीद ऑनलाईन कटवाने की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लोहे का गेट बना काल, रिटायर्ड शिक्षक पर गिरा, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

उन्होंने कहा कि गांव की पूरी परिस्थति में बदलाव हो रहा है, अब दरभंगा के सभी विद्यालयों में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति हो रही है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में शिक्षकों को नियुक्त किया गया है, शिक्षा व्यववस्था में लगातार सुधार हो रहा है। हर गांव-हर घर में बिजली उपलब्ध रह रही है, ग्रामीण क्षेत्र में भी 20-22 घंटे तक कृषि फीडर में भी बिजली रहती है।

उन्होंने कहा कि बिजली से सिंचाई होने पर पर्यावरण को धुंआ से बचाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल समस्या से निपटने के लिए आहर, पोखर, पईन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत 11 अवयवों पर कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि चापाकल और कुँआ के निकट सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है। बड़ी संख्या में जल स्रोतों का निर्माण एवं पूराने जल स्रोतों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हरित आवरण में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बाबा की नगरी Kusheshwarsthan सतीघाट में बही भक्ति की ऐसी धारा, ध्रुव-प्रह्लाद प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सौर ऊर्जा के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट बन जाने से मुम्बई, दिल्ली, बेंगलुरु जाना आसान हो गया है। बिहार सरकार ने 78 एकड़ जीन रिकॉर्ड समय में हवाई अड्डा में सुविधा विस्तार हेतु उपलब्ध कराई है।

ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हमारे बच्चें प्रगति कर सके, इसके लिए आत्याधुनिक तारामंडल का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (युवा/महिला/अल्पसंख्यक/अतिपिछड़ा/अनुसूचित जाति/जनजाति) के लिए अलग-अलग संचालित योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा बिहार स्टार्ट-अप योजना से युवाओं को स्व-उद्यम हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। मखाना उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव के अन्तर्गत गांव को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने की ओर सरकार अग्रसर है।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया की उनके क्षेत्र के कोई योग्य लाभुक किसी योजना के लाभ से वंचित है, तो उन्हें उन योजनाओं के लाभ दिलाएं। डिहलाही पंचायत में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम का मंच संचालन संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क  नागेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से किया गया तथा उनकी ओर से सभी विभाग के कल्याणकारी योजनाओं का संक्षिप्त जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल Ram Navami में बेमौसम बारिश बनी 'खलनायक', अहल्यास्थान रामनवमी मेले पर मंडराए संकट के बादल, दुकानदार परेशान

जन-संवाद कार्यक्रम में श्रम संसाधन विभाग, जीविका, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, सात निश्चय पार्ट -1/2, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, भू अर्जन का डिजाइ टेशन, भूमि विवाद, मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टार्ट-अप योजना, पीएमईजीपी से संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

श्रम संसाधन विभाग के लाभुक सज्जन सहनी, बुलो देवी, नरेश दास, मंजू देवी, सुशीला देवी एवं मालती देवी को लेवर कार्ड तथा आशा देवी, विनोद ठाकुर, वैजू सहनी, मोहन दास, शम्भू पासवान, बेचना देवी को पुत्री की शादी हेतु 50 हजार रुपये का लाभ एवं मुन्नी देवी को मजदूर मृतक लाभ की राशि अपर समाहर्त्ता (राजस्व), अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार यादव, पंचायत के मुखिया रूबी खातून, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी राम, सरपंच सुनीता देवी, समाज सेवी शशिकांत प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्त्ता वीरेन्द्र यादव, पंचायत समिति के प्रतिनिधि राकेश पासवान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोबाइल चार्जिंग: क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?

Mobile Charging: आज के समय में जब हमारे फोन हमारी लाइफलाइन बन चुके हैं,...

फर्जी अकाउंट्स पर भड़कीं Rohini Acharya, साइबर सेल से की शिकायत, बोलीं- छवि बिगाड़ने की साजिश, पढ़िए Rohini Acharya के नाम पर चल रहे...

डिजिटल दुनिया की चकाचौंध में अक्सर गुमनाम चेहरों की आड़ में साज़िशें पनपती हैं,...

Madhubani News: हार्डवेयर कारोबारी ने की ₹38 लाख की टैक्स चोरी, पड़ी RAID तुरंत जमा कराए ₹15 लाख

Madhubani News: सरकारी खजाने पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं। वाणिज्यकर विभाग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें