spot_img

Indian Standards Bureau की बड़ी कार्रवाई: नकली ISI Mark वाला पैकेजबंद पेयजल के निर्माण और बिक्री वाले फैक्ट्री का पर्दाफाश

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: रोहतास में धराया फैक्‍ट्री, अवैध रूप से नकली आईएसआई मार्क के साथ पैकेजबंद पेयजल निर्माण और विक्रय का चल रहा था कारोबार,Indian Standards Bureau की बड़ी कार्रवाई:

- Advertisement -

सुनील सहनी, पटना, देशज टाइम्स। भारतीय मानक ब्‍यूरो के पटना शाखा कार्यालय को सूचना मिली थी कि रोहतास में एक फैक्‍ट्री की ओर से भारतीय मानक ब्‍यूरो से बिना लाइसेंस प्राप्‍त किए अवैध रूप से नकली आईएसआई मार्क के साथ पैकेजबंद पेयजल का निर्माण एवं विक्रय कर रहे (Factory manufacturing and selling packaged drinking water with fake ISI mark busted) हैं।

- Advertisement -

इस आधार पर कार्यालय प्रमुख की ओर से एक विशेष छापेमारी दस्‍ता का गठन किया गया एवं तलाशी एवं जब्‍ती अभियान गुरुवार को दस्‍ते दल को भेजा गया। भारतीय मानक ब्‍यूरो के छापेमारी दस्‍ता ने एसपी रोहतास एवं डेहरी मुफ्फसिल थाना के सहयोग से छापेमारी की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime News: रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को बेरहमी से मौत! मुंह में मारी गोली, सन्नाटा

छापेमारी के दौरान मेसर्स-अर्था बिवरेजेज एलएलपी, पहलेजा रोड, पोस्‍ट- पहलेजा, थाना डेहरी मुफ्फसिल, जिला-रोहतास (बिहार) को भारतीय मानक ब्‍यूरो के आईएसआई मार्क का दुरुपयोग करते हुए पाया।

छापेमारी के दौरान उपरोक्‍त फैक्‍ट्री में भारी मात्रा में अवैध रूप से निर्मित नकली आईएसआई मार्क पैकेजबंद पेयजल पाया गया। इसको छापेमारी दल ने जब्‍त एवं सील किया एवं सबूत के तौर पर रखा। उपरोक्‍त फैक्‍ट्री में विभिन्‍न निर्माताओं के ब्रांड जैसे Belsure Herbal Drinking Water, Que with Minerals, Belsure Packaged Drinking water, Bitleri Packaged Drinking water Amicom Panim Vittol ईत्‍यादि के 250 ml, 500ml, 1000ml एवं 2000ml की पैकिंग में आईएस आई मार्क के साथ बड़ी मात्रा में पेयजल की बोतलें एवं लेबल बरामद हुआ।

साथ ही पैकिंग मशीनें, बोतल बनाने की मशीनें, लेबल ईत्‍यादि लगाने का प्रबंध था। 400 बोतलें नौ रोल लेवल एवं प्रीफार्म एवं कैप के एक बैग को सील किया गया।

भारतीय मानक ब्‍यूरो अधिनियम 2016 के नियमों के तहत आईएसआई मार्क के दुरुपयोग पाए जाने पर तथा इसकी कोर्ट की सत्‍यापन होने पर कम से कम रु.2,00 000/-का जुर्माना तथा उत्‍पादनकर्ता को दो वर्ष की सजा या दोनों दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Transport News: बड़ा फैसला! बिहार में परिवहन का नया युग: 349 नई बसें और EV क्रांति से मिलेगी राहत, यात्रा होगी आसान

भारतीय मानक ब्‍यूरो उत्‍पाद की गुणवत्‍ता बनाए रखने में इस तरह का अभियान गुप्‍त सूचना के आधार पर,अपने सौजन्‍य से एवं अन्‍य आधार पर करता रहता है। उक्‍त फर्म के विरुद्ध भारतीय मानक ब्‍यूरो अधिनियम,2016 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lalu Family Security News: बड़ा झटका! लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेजस्वी की सुरक्षा बरकरार क्यों?

सम्राट सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी है, जबकि तेज प्रताप की Y श्रेणी भी खत्म कर दी गई। यह फैसला सरकारी आवास विवाद के बीच आया है।#LaluFamily,#BiharPolitics,#SecurityNews

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: घायलों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली यात्रा रद्द कर पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री निशांत कुमार | संवेदनशीलता...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के घायलों के उपचार का पूरा खर्च बिहार सरकार उठाएगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़कर पटना में भर्ती मरीजों का#MuzaffarpurFire,#BiharNews,#HealthMinister

Darbhanga Mushroom News: जाले की महिलाओं ने मशरूम से बदली अपनी तकदीर! जानें कैसे कम लागत में हुई बंपर कमाई

जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण आयोजित किया। 37 महिलाओं ने वैज्ञानिक विधियां सीखीं, जो उन्हें कम लागत में आत्मनिर्भर ब#JaleMushroom,#MushroomFarming,#BiharAgriculture

Araria News: गर्मी से राहत पाने गईं, मिली मौत…3 किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत| जलावन चुनने का अंत

अररिया के भरगामा प्रखंड में तालाब में नहाने गईं 13-14 वर्ष की तीन महादलित किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से खजुरी पंचायत में मातम पसरा है।#ArariaNews,#TeenagerDrowning,#BiharTragedy