



कुशेश्वरस्थन, देशज टाइम्स। अगर आप बिजली उपभोक्ता हैं और आपको किसी भी तरह की कोई समस्या है तो आप पूर्वी प्रखंड के धवोलिया पॉवर स्टेशन कार्यालय जरूर पहुंचे।
यहां शनिवार को बिजली विभाग की ओर से शिविर का आयोजित किया जाएगा। यहां आपकी समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी विभागीय कनिय अभियंता राम शंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में बिजली बिल से संबंधित त्रुटि सहित कई अन्य समस्या को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को अपने समस्या का निपटारा करने के लिए शिविर में उपस्थित होने का अपील किया।
जानकारी के अनुसार, बिजली बिल की गड़बड़ियों को सुधार के लिए विशेष शिविर में उपभोक्ताओं को अपनी समस्या को समाधान होने की जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता श्री सिंह ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मीटर में गड़बड़ी बिजली बिल महीना में बिना मीटर रीडिंग का बिल आना अनावश्यक रूप से अधिक बिलिंग की समस्या सहित अन्य सभी प्रकार की समस्या का निदान के लिए उपभोक्ताओं की समस्या सुनी जाएगी और उसका समाधान भी किया जाएगा शिविर में बिजली विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे जिससे तत्काल समस्या का समाधान भी किया जाएगा उन्होंने उपभोक्ताओं को इस शिविर में भाग लेकर अपनी समस्या को समाधान करवाने की अपील की है।

