spot_img

Darbhanga में जिला समन्वय की बैठक, एयरपोर्ट से लेकर आंगनबाड़ी तक…ये निकला निष्कर्ष, क्या कहा DDC Pratibha Rani ने

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की (District coordination meeting in Darbhanga) गयी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी अभी तक सभी जगह से  प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की ओर से 235 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भूमि चिन्हित की गई है, जिनकी विवरणी संबंधित अंचलाधिकारी को एनओसी के लिए प्रेषित है।

- Advertisement -

उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को भूमि का सत्यापन कर एनओसी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  वरीय कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया कि नरौरा धानी पथ जो पथ निर्माण विभाग की सड़क है, चौथे किलोमीटर में पुल का निर्माण किया जा रहा है, स्थानीय एक रैयत द्वारा आपत्ति किया जा रहा है, साथ ही महराजी पुल निर्माण में शुभंकरपुर के समीप के तीन स्थल अतिक्रमित है, संबंधित अंचलाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Darbhanga News! दरभंगा में सैकड़ों दुकानदारों की बेदखली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला

बैठक में बताया गया कि लहेरियासराय स्टेशन के समीप कोऑपरेटिव कार्यालय में सहकार भवन बनाया जाना है,अब तक कार्यालय खाली नहीं किया गया है।  अंचलाधिकारी बहादुरपुर को उसे खाली करवाने के निर्देश दिए गए।

जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि एमएल लेड की कई योजनाओं के लिए हनुमाननगर, दरभंगा सदर, मनीगाछी एवं गौड़ाबौराम अंचल से चिह्नित जमीन के लिए अभी भी अंचलों से अनापत्ति प्रमाण पत्र अप्राप्त है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में त्योहारों से पहले खौफनाक वारदात: अपार्टमेंट से 35 लाख के जेवर और नकदी चोरी, सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए दरभंगा में 500 आबादी वाले 11 महादलित टोला में सामुदायिक भवन बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है। चिह्नित महादलित टोला या उसके समीप 50 फीट गुणा 60 फीट जमीन की आवश्यकता है।

उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को वैसे टोलों में पहुँच पथ वाली ऊंची जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  दरभंगा एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि दरभंगा एयरपोर्ट का रनवे विस्तार के लिए निविदा किया जा चुका है, चिह्नित भूमि से होकर बिजली के तार गुजर रहा है, जिन्हें पोल सहित बाहर किया जाना है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को अतिशीघ्र पोल एवं तार चिन्हित जमीन के बाहर से ले जाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि एसजीएसवाई के अंतर्गत दरभंगा में 239 भवन बने थे, जिनका सर्वे जीविका द्वारा किया गया है, इन भवनों का क्या प्रयोग किया जा रहा है इस्का सत्यापन करने के निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में बेटियों का जलवा! वुशु प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, बनीं आत्मनिर्भर

उन्होंने कहा कि जिला परिषद की योजनाओं के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी संबंधित अंचलाधिकारी शीघ्र उपलब्ध करा दे, साथ ही जिला परिषद की जमीन का जमाबंदी भी खोला जाना है।

जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि चट्टी चौक का अतिक्रमण हटाया जा चुका है, लेकिन बनसारा में 70 मीटर में अतिक्रमण बचा हुआ है। अंचलाधिकारी बहादुरपुर को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त द्वारा आंचलवार डब्ल्यूपीयू के निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों में से शेष स्थल जिन पर अभी भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, की समीक्षा की गई एवं संबंधित अंचलाधिकारी एवं पी.ओ. को समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Road Accident दरभंगा के बिरौल-शिवनगर घाट SH-56 पर बस ने दो युवकों को कुचला! एक की मौत! भारी बवाल| तोड़फोड़ -सड़क जाम

Darbhanga Road Accident: दरभंगा के बिरौल में बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने सड़क जाम कर बस में जमकर तोड़फो#DarbhangaNews,#RoadAccident,#BiharAccident

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के इस बयान से मच गई खलबली

Bihar Politics: बिहार में एमएलसी चुनाव के बाद आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में एक बार फिर 'खेला' होगा। उन्होंने जेडीयू की हार और नीतीश कुमार#BiharPolitics,#RJD,#BhaiVeerendra

दीपावली से पहले वेतन पर JDU विधायक श्याम रजक का बड़ा बयान, पटना एनकाउंटर और हार पर भी बोले

Bihar JDU: जदयू विधायक श्याम रजक ने बिहार के तीन बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने दीपावली से पहले वेतन, पटना एनकाउंटर और विधान परिषद चुनाव में हार पर पार्टी का रु#BiharPolitics,#JDU,#ShyamRajak

बिहार में अब निजी पैथोलॉजी लैब की मनमानी नहीं चलेगी! जांच के लिए जिलों में बनेगी टीम | खुलेंगे नए लैब

Bihar Pathology Labs: बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक लैब पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब सभी जिलों में लैब की गुणवत्ता, संसाधनों और मानकों की जांच ह#BiharHealth,#PathologyLabs,#BiharNews