back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Muzaffarpur के गायघाट में काली पूजा को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, गायघाट देशज टाइम्स। गायघाट प्रखंड के शिवदाहा पंचायत के बठवाड़ा में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित चार दिवसीय काली पूजनोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली कर की गई।

- Advertisement -

इस अवसर पर बठवाड़ा सहित आसपास गांव की 351 कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ जय मां काली का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली (Grand Kalash Shobha Yatra taken out for Kali Puja in Gaighat) गई।

- Advertisement -

कलश यात्रा पूजा स्थल से शुरू हो शिवदाहा, लालपुर समेत आधे दर्जन गांव का भ्रमण कर सिंहवाड़ा स्थित बूढ़नद नदी का पवित्र जल कलश में भरकर पुन: पूजा स्थल पर पहुंचा। जहां पूर्व से मौजूद आचार्यो पंडितों ने कलश की विधिवत पूजा अर्चना कर चार दिवसीय काली पूजनोत्सव का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

पूजा समिति के लोगों ने बताया कि पूजा स्थल पर भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण कराकर मां भगवती काली सहित अन्य देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। तथा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई। आज रात में मां भगवती की विधिवत पूजा अर्चना कर चार दिवसीय काली पूजनोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा।

पूजा के सफल संचालन के लिए जिला परिषद सदस्य सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि सीताराम साह, सरपंच सीताराम महतो, अमित कुमार लालदेव, वार्ड सदस्य लखन लालदेव, राजीव महतो, राजु कुमार, सरोज यादव, मुखिया प्रतिनिधि कमोद कुमार महतो, प्रमोद महतो, रामबली महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

The Kerala Story 2 Box Office Collection: पांचवे दिन भी बंपर कमाई जारी, विवादों के बावजूद दर्शकों का मिल रहा साथ

The Kerala Story 2 Box Office Collection News: विवादों के दलदल से निकलकर सिनेमाघरों...

नई Hyundai Creta और i20: स्टाइल और हाई-टेक फीचर्स के साथ होगी वापसी, सेल्टोस को देगी कड़ी टक्कर!

Hyundai Creta: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हुंडई अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी...

एप्पल के नए M5 Chips: मैकबुक प्रो को मिला परफॉरमेंस का बूस्ट, गेमचेंजर साबित होंगे ये चिप्स

M5 Chips: एप्पल ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी...

Rajouri Infiltration: राजौरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने ढेर किए आतंकी

Rajouri Infiltration: सरहद पर फिर से नापाक साजिशों का जाल बुना गया, लेकिन देश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें