spot_img

एक ही परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

भभुआ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। एक ही परिवार के पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। हादसा, भभुआ के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव की हैं। जहां तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के पांच बच्चों (5 children died due to drowning in the pond) की डूबने से मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान धवपोखर गांव निवासी शिक्षक सुशील राम की तीन बेटियां 12 वर्षीय अनु प्रिया, 10 वर्षीय अंशु प्रिया और 8 साल की मधु के अलावा सुशील राम के छोटे भाई सुनील राम की 4 साल के बेटी अपुर्वा कुमारी और सुशील राम की बहन रिंकू देवी का चार वर्षीय बेटा अमन के रूप में हुई है।

- Advertisement -

इसी परिवार के तीन अन्य बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि ये बच्चे खेत से लौटने के दौरान तालाब में स्नान करने के लिए उतर गए। इस दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए जबकि तीन बच्चे किनारे पर थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 7,000 जीविका दीदियों ने संभाली बिजली विभाग के 65 कार्यालयों की सफाई की कमान, मिली नई पहचान

परिजनों में मचा कोहराम, पसरा मातम

गहरे पानी में गए बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने उन्हें बचाने के लिए तालाबा में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने किनारे पर स्नान कर रहे तीन बच्चों को बचा लिए लेकिन अन्य पांच बच्चों को नहीं बचा सके। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक रिंकू देवी दो दिन पूर्व अपने मायके धवपोखर आई थी। वह सोमवार की सुबह धान की कटनी करने गई थी। उन्हें खाना लेकर सभी आठ बच्चे खेत पर गए। खाना देकर वे कुड़ारी गांव के मौजा में स्थित फकीराना तालाब में स्नान करने लगे। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए, जबकि तीन तालाब के किनारे ही थे।

तीनों बच्चों ने जब पांचों बच्चों को डूबते हुए देखा, तो खेत पर धान की कटनी कर रही रिंकू देवी को जानकारी दी। वहां से रिंकू देवी तालाब पर आई, तो उन्होंने दो बच्चों को बचा लिया।

इस बीच गांव का एक युवक तालाब की तरफ आया तो उसने गांव में फोन से सूचना दी। गांव के लोगों ने तालाब में डूबे तीन बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को चेनारी के पास स्थित तेलाड़ी में निजी अस्पताल में ले गए। वहां से फिर कुदरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में Heatwave, भीषण गर्मी-सूखे से निपटेगा 7 विभागों का कॉम्बो, पढ़िए कौन रहेंगे एहतियाती मोड में!

Heatwave: मधुबनी में भीषण गर्मी और संभावित सूखे की चुनौती से निपटने के लिए...

All India University Games: पूर्णिया के अख्तर की अगुवाई में गलगोटियास ने किया क्वालिफाई, रचा इतिहास

All India University Games: खेल के मैदान में कुछ ऐसा हुआ कि सब चौंक...

Bihar Liquor Ban: तेजस्वी पर JDU का तीखा पलटवार, जाओ पहले अपनी मां से साइन कराके लाओ!

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़...

Bihar News: ‘स्कूल में शराब’, चौथी के छात्र को टॉयलेट में मिली शराब, पीकर हुआ धुत, पढ़िए हड़कंप…टॉयलेट बना ‘शराब गोदाम’

स्कूल में शराब: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के 10 साल बाद भी सुशासन के...