

बिहार शिक्षक बहाली का अब दूसरा फेज शुरू हो चुका है। पहले फेज के चयनित शिक्षकों को उनका स्कूल भी आवंटित हो रहा है। इस बीच शिक्षा विभाग का एक नया फरमान आया है।हालांकि, यह फरमान उन शिक्षकों के लिए है जो पहले से नौकरी (Teacher appointment in Bihar, first resign, then join) कर रहे हैं।
इसके तहत पुराने शिक्षकों को जॉइनिंग से पहले अपना त्यागपत्र देना होगा। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों की फिलहाल पोस्टिंग रूकी रहेगी। उनकी नई पोस्टिंग अभी नहीं होगी।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इससे संबंधित आदेश जारी किए हुए हैं।
इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। 1.22 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्त की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग ने यह आदेश जारी किया है कि, वैसे नवनियुक्त शिक्षक जो पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं जो अपना त्यागपत्र जमा कर दें, यदि वो तय समय पर अपना त्यागपत्र नहीं देते हैं तो उन्हें पोस्टिंग नहीं दी जाएगी।
इसको लेकर सभी बीईओ और एचएम को निर्देश दे दिए गए हैं। आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब वन रिजल्ट वन जॉब के तहत ही पोस्टिंग होगी। बीते दिनों बिहार लोक सेवा आयोग ने 1 लाख 20 हजार शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को नियुक्तिपत्र भी सौंप दिए गए हैं।


