spot_img

Darbhanga में बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान और छठी मैया का अनुष्ठान…घाटों पर टिमटिमाती रोशनियों के झालर, घर में खरना का प्रसाद…मगर दूध के दामों ने जेबों को रूलाया

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड से लेकर संपूर्ण पश्चिमी प्रखंड के लोगों में चार दिवसीय सूर्योपासना के छठ महा पर्व की धूम मची है। छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को अधिकांश लोगों का समय घाटों की सफाई और बनाई में ही गुजरा।

- Advertisement -

महिलाएं घर की कमान थामकर बैठी थी जहां, खरना के अनुष्ठान की तैयारी चल रही थी। वहीं, पुरूष खासकर युवा और बच्चे घाटों की ओर से अपना सारा समय (Milk prices in Kusheshwarsthan made the pockets cry) आज गुजारा।

- Advertisement -

घाटों को रंग बिरंगे बिजली के बल्बों एवं चाइनीज झालरों से सजाया जा रहा है। वहीं घाट तक पहुंच पथ पर पसरे गंदगी को साफ कर उसे पानी से धो कर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव के काम किए जा रहे हैं। गांव-गांव में लाउडस्पीकर पर विभिन्न तर्जों पर गाए जा रहे छठ गीतों से वातावरण गुंजायमान हो कर भक्तिमय बना दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime क्या आज भी बिहार में 'डायन' के नाम पर होती है क्रूरता? दरभंगा में वृद्ध मां- विधवा बेटी पर बेरहम हमला |लूटी सोने की बालियां

शनिवार को व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान पूरा किया। इसके साथ ही व्रतियों के पर्व को लेकर 36 घंटे का निर्जला उपवास की कठिन तपस्या शुरू की। इससे पहले व्रतियों ने दिन भर निर्जला उपवास कर पवित्र नदियों एवं तालाबों में स्नान किया और निकट के मंदिरों एवं देवालयों में पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खूनी फसाद के 11 ' गुनहगार ': चंदे के पैसे मांगे तो चौकीदार ने फोड़ा सिर, सोने का लॉकेट भी छीना!

शाम को दूध और अरवा चावल तथा गुर के बने खीर तथा नियम निष्ठा से गेहूं के आटा का बना रोटी एवं केला को अपने-अपने पूजा घर में छठी मैया को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया और इसे अपने परिजनों के बीच वितरित किया।

खरना में दूध की खीर भोग लगाने की परम्परा को लेकर दूध का भाव आसमान छू लिया। गया एवं भैंस के दूध जहां 60 से भी 70 रुपए में बिक्री हुई। वहीं सुधा सहित विभिन्न ब्रांडेड सीलबंद पैकेट दूध भी 70 से 80 रुपए प्रति लीटर के दर से बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja दरभंगा में दुर्गा पूजा पर बड़ा फैसला: डीजे पर बैन, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं! प्रशासन ने जारी किए कड़े नियम

सुधा एवं अन्य ब्रांडेड सीलबंद दूध के प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध रहने से इस बार इसकी किल्लत नहीं हुई। इधर 19 अक्टूबर को संध्या बेला सूर्य को अर्घ्य देने को लेकर विभिन्न छठ घाटों को पिछले एक सप्ताह से चल रहे साफ सफाई के काम को विराम लगाते हुए लोग अब इसे आकर्षक रूप से सजाने संवारने के काम में लग गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Road Accident नए फोरलेन पर मौत की रफ्तार! भागलपुर में 16 चक्का ट्रक ने टोटो को रौंदा, 2 गंभीर घायल

Bihar Road Accident: भागलपुर के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक 16 चक्का ट्रक ने टोटो को रौंद दिया, जिसमें टोटो चालक संतोष भगत समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। इस घ #BiharRoadSafety,#BhagalpurNews,#FourlaneAccident

दुर्गा पूजा पर बिहार सरकार का महा एक्शन! 20 हजार पंडालों पर कड़ी नजर, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Bihar Durga Puja Safety: बिहार में दुर्गा पूजा पर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राज्य के 20 हजार पंडालों का शुक्रवार से सख्त निरीक्षण होगा, लापरवाही पर लाइसेंस रद्द #BiharNews,#DurgaPujaSafety,#FireDepartmentBihar

Bihar Politics HOT|बिहार में BJP का बड़ा सियासी वार! RJD-कांग्रेस को ‘आपातकाल’ और ‘परिवारवाद’ पर घेरा, राहुल-तेजस्वी से मांगा जवाब

Bihar BJP: बिहार में BJP नेताओं ने RJD और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने 'जेपी आंदोलन' और 'आपातकाल' का हवाला देते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा। #BiharBJP,#RJDCongress,#BiharPolitics

1720 करोड़ का बड़ा ऐलान! बिहार को मिलेगी नई फोरलेन सड़क, झारखंड तक का सफर होगा सुपरफास्ट, बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Four Lane Road: बिहार को जल्द ही 1720 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भागलपुर-भलजोर फोरलेन रोड की सौगात मिलने वाली है। यह सड़क झारखंड तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे हजारों लोगो #BiharFourLane,#BhagalpurNews,#JharkhandConnectivity