राजधानी पटना में फोर लेन सड़क पर बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा एनएच 922 पर हुआ है। महाराजगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंद दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा का है। वहीं एक व्यक्ति को इलाज के लिए (Car crushes people on roadside, 2 killed, many injured) अस्पताल भेज दिया है।
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास हाईवे को जाम कर दिया है। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर वहां से हटाया।
जानकारी के अनुसार,पटना फोरलेन एनएच 922 पर महाराजगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा पर स्थित है। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
कार के धक्के से महाराजगंज गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय शिवनारायण पासवान तथा 25 वर्षीय पप्पू पासवान की तत्काल मौत हो गई। पप्पू अपने 2 साल के मासूम बच्चों को गोद में लेकर सड़क किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने पहले पप्पू पासवान को धक्का मार दिया।
इस कारण पप्पू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उनकी गोद में मासूम बच्चा भी घायल हो गया। बच्चों को इलाज के लिए बक्सर भेजा गया है। कर का ड्राइवर भी घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए बक्सर भेजा गया है। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे 922 को जाम कर दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय उच्च पद संख्या (एनएच-922) पर महाराजगंज गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया। आरंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा पर स्थित है।
आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास हाईवे पर जाम लगा दिया है। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं। घटना सड़क की उत्तरी लेन में हुई है। कार में सवार लोग पटना की ओर जा रहे थे। कार ने महाराजगंज गांव निवासी 70 वर्षीय शिवनारायण पासवान तथा 25 वर्षीय पप्पू पासवान को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
बताया गया है कि पप्पू की गोद में दो साल का मासूम बच्चा भी था। दुर्घटना में बच्चा भी घायल हो गया जबकि कार का ड्राइवर भी घायल हुआ है। दोनों को बक्सर भेजा गया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे 922 पर जाम लगा दिया है।