back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

पूर्व आपदा मंत्री की निजी स्कार्पियो की ठोकर से युवक की मौत, मौके से वाहन छोड़ चालक फरार

नरहिया ओपी थाना क्षेत्र की घटना, टक्कर इतना भीषण कि बाइक के परखच्चे उड़े

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के नरहिया ओपी थाना क्षेत्र के एनएच-227 स्थित शोहपुर चौक के समीप शनिवार की देर शाम एक चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर में एक युवक बुरी तरह से जख्मी (Former Disaster Minister’s private Scorpio hits youth dead) हो गया।

- Advertisement -

वहीं आनन-फानन में ग्रामीणों की सहायता से उपचार हेतु फुलपरास सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।फुलपरास थाना के पूर्व थानाध्यक्ष ललन चौधरी ने जख्मी युवक के मौत की पुष्टि की।

- Advertisement -

उन्होंने मृतक की पहचान लौकहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी बदरी साहू के 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में बताया। जो देर शाम नरहिया से बाल कटिंग करवाकर बाइक से लौट रहा था। तभी पूर्व आपदा मंत्री एवं जदयू नेता लक्ष्मेश्वर राय के निजी वाहन के चपेट में आ गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Green Hydrogen Policy: सूर्य, पानी की बूंदों से बिहार में आएगी हरित क्रांति, ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनेगा ध्वजवाहक, पढ़िए... कैसे मिलेगा उद्योग-रोजगार को बंपर उछाल!

टक्कर इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

वहीं, कार्रवाई करते हुए चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) जिसका रजिस्टर नम्बर बीआर 01एच जे6972 एवं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई हेतु अनुसंधान कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें