back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

कटिहार कोढ़ा गैंग के झपट्टामार गिरोह का शातिर लूटेरा गिरफ्तार, लूट की बना रहा था योजना, साथी फरार

मुख्य बातें: झंझारपुर बाजार के पीएनबी बैंक के निकट हुई गिरफ्तारी, नई लूट की बना रहा था योजना, दूसरा साथी हुआ फरार, 10 नवंबर को एक व्यक्ति से 78 हजार रुपए से भरा थैला लँगड़ा चौक से छीन कर हुआ था फरार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

देशज टाइम्स फोटो : प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोढ़ा गैंग के गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर थाना क्षेत्र के रामचौक जैसे व्यस्ततम इलाके में बीते 10 नवंबर को 78 हजार रुपए से भरी थैली झपटकर भागने वाले अपराधी को पुलिस घटना के 7 दिनों बाद ही गिरफ्तार (Vicious robber of Katihar Kodha gang arrested) कर लिया।

- Advertisement -

गिरफ्तार अपराधी पुनः झंझारपुर पहुंच कर लूट की नई योजना को अंजाम देने के लिए आया था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर झंझारपुर बाजार के पीएनबी बैंक के समीप से गिरफ्तार किया जबकि उसका दूसरा सहयोगी बाइक से भागने में सफल रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar AC Buses: होली-ईद पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी: बिहार AC Buses ने शुरू की स्पेशल सेवा, किराए में भारी छूट! पढ़िए... 4 राज्यों के लिए स्पेशल परिचालन

गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया। झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर बुद्ध राम ने प्रेस को बताया कि गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिले के रावतारा थाना क्षेत्र के रावतारा गांव निवासी समी यादव का 24 वर्षीय पुत्र पवन कुमार यादव है।

इसके पास से एक छोटा सा बटन वाला मोबाइल जप्त किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि 10 नवंबर को लौकही थाना क्षेत्र के मंशापूर गांव निवासी 65 वर्षीय जगतानंद मिश्र जब लगड़ा चौक के समीप एसबीआई बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे थे।

राम चौक के समीप उनसे उक्त अपराधी ने 78 हजार रुपये झपटकर फरार हो गया था। इसी मामले को लेकर दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। तत्काल टावर लोकेशन व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक्टिव अपराधी की गिरफ्तारी की गई।

लूटे गए रुपए खर्च किए जाने की बात अपराधी ने बताई थी। पंजाब नेशनल बैंक के समीप पर्व के समय दूसरे कांड को अंजाम देने की फिराक में उक्त अपराधी लगा हुआ था। घराये व्यक्ति का आपराधिक इतिहास के लिए रावतारा थाने में प्रतिवेदन भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें