back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दरभंगा में शीशम पेड़ विवाद में जख्मी की 11 महीनें बाद मौत, पुलिस ने शव किया जब्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स। कमतौल थाना कांड संख्या 9/23 के इलाजरत जख्मी व क्षेत्र के सोतिया गांव निवासी भुवनेश्वर कुमार की (Injured person dies in Shisham tree dispute in Darbhanga) मौत हो गई है।

- Advertisement -

इस कांड के वादी देवेन्द्र ठाकुर और मृतक के परिजनों के अनुरोध पर अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए कमतौल थाना पुलिस ने शव को जब्त कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी माह में शीशम के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। काफी इलाज के बावजूद वह ठीक नही हो सका। अंत मे थकहार कर परिजन उसे अपने घर ले आये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cricket Tournament: काजी बहेरा ने फाइनल में गोरहौल शरीफ को चटाई धूल, राशिद के हरफनमौला प्रदर्शन से ट्रॉफी पर किया कब्जा

हाल यह था कि उसे स्थानीय चिकित्सक की देखरेख में पाइप के सहारे भोजन दिया जा रहा था। बताते चले कि इसी वर्ष बीते  दो जनवरी को मारपीट को लेकर लहेरियासराय थाना  फर्दबयान के तहत देवेंद्र ठाकुर ने कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

आरोप लगाया था कि उसका पुत्र अपने बगीचा के बगल में खेत देखने गया था। इसी दौरान राजनंदन ठाकुर, संतोष ठाकुर, धीरज ठाकुर व लीला देवी हाथ में टेंगारी कुल्हाड़ी लिए हुये एक राय होकर उनके पुत्र को घेर लिया।

फिर संतोष ठाकुर ने कुल्हाड़ी के पसौट से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया और सभी फरार हो गये। सूचना मिलने पर वह अपने पुत्र को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए। जहां सिटी स्कैन करने पर पता चला कि ब्रेन में खून जम गया है।

तब रेफर किए जाने पर उसे बेहतर इलाज के लिए आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल दरभंगा में भर्ती कराया गया। जहां उसके ब्रेन का ऑपरेशन हुआ और तब से वह वेंटिलेटर पर था। करीब तीन माह पूर्व से उसका घर पर  ही उपचार चल रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi Unlimited Data प्लान्स: अब 4G और 5G यूजर्स को मिलेगा असीमित इंटरनेट का मज़ा!

Vi Unlimited Data: भारतीय टेलीकॉम बाजार में डेटा की जंग हमेशा गरमागरम रहती है,...

अपनी Electric Car में धीमी रफ्तार पर आने वाली आवाज़ से क्यों नहीं घबराना चाहिए?

Electric Car: अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं या...

Subedaar OTT Release: अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ सिनेमाघरों को छोड़ सीधे ओटीटी पर मचाएगी धमाल!

Subedaar OTT Release: बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर अपनी धाकड़ एक्टिंग से एक...

आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज, 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन एक विशेष ज्योतिषीय ऊर्जा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें